फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Admissions will be done on 401 seats through open counseling

Yamuna Nagar News: ओपन काउंसलिंग से 401 सीटों पर होंगे दाखिले

Fri, 09 Aug 2024 04:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 09 Aug 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Admissions will be done on 401 seats through open counseling
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। आईटीआई प्रवेश की चार चरण की ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद वीरवार से ओपन काउंसलिंग शुरू हो गई है। छह अगस्त को चौथे चरण के विद्यार्थियों के पास फीस जमा करने का अंतिम दिन था। अंतिम दिन के बाद सात अगस्त तक दाखिला समिति सदस्यों ने खाली सीटों का ब्योरा तैयार किया। चार ऑनलाइन चरणों में कुल 947 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
नोडल आईटीआई में सबसे ज्यादा कुल 1348 सीटें हैं। जिसके बाद अब 401 सीटें खाली हैं, जिसके लिए ओपन काउंसलिंग की जाएगी। ओपन काउंसलिंग आठ से 23 अगस्त तक चलेगी। शेड्यूल के अनुसार 12 अगस्त से विद्यार्थियों को मेरिट लिस्ट के अनुसार सीट अलॉट की जाएगी। मुख्यालय के निर्देशानुसार सभी दाखिला समिति सदस्य इसमें जुट गए हैं। वीरवार को सदस्यों ने ट्रेड वाइज सीटों की लिस्ट तैयार की।
विज्ञापन

जिले की सबसे बड़ी आईटीआई में कुल 32 ट्रेड हैं, जिसकी 83 यूनिट हैं। चार चरणों के बाद तीन ट्रेड की सीटें फुल हो चुकी हैं और 13 ट्रेड्स ऐसे हैं, जिसमें मात्र एक या दो सीट खाली हैं अन्य सभी भर चुकी हैं। सबसे ज्यादा प्लंबर, वुड वर्क टेक्निशियन, फाउंड्रीमैन ट्रेड में सीटें खाली हैं। केवल इन ट्रेड्स में 150 से ज्यादा सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल आईटीआई में कुल 1348 सीटें हैं, जिसमें से 313 सीटें विभिन्न क्षेणियों में आरक्षित हैं। चार चरणों के बाद 88 सीटें ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान खाली रह गई थी। इन सभी सीटों पर 12 अगस्त से दाखिले दिए जाएंगे। दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को आईटीआई पहुंचकर आवेदन करना होगा। इस दौरान हर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी और मौके पर ही विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा।

आईटीआई की ओपन काउंसलिंग में शेष सीटों पर दाखिला किया जाएगा। जिसके लिए कुल 401 सीटों की लिस्ट तैयार की गई है। इस दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग एसिस्टेंट (कोपा), ड्रॉप्टमैन सिविल और मैकेनिक मोटर व्हीकल ट्रेड में कोई सीट खाली नहीं है। जबकि कोपा की दो अन्य यूनिट में एक व दो सीट खाली हैं। इसके अलावा एडवांस सीएनसी में तीन, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क मैनटेंनेंस में नौ सीट शेष हैं। यह विद्यार्थियों की सबसे पसंदीदा ट्रेड्स हैं, जिसकी भारी मांग है।
इसके अलावा सबसे ज्यादा सीट प्लंबर ट्रेड में खाली हैं। इस ट्रेड में कुल 96 सीट हैं, जिसमें से 39 पर दाखिला हो चुका है और 57 सीट रिक्त हैं। इसके बाद वुड वर्क टेक्निशियन में 51 सीटें खाली हैं। इस ट्रेड में कुल 72 सीटें हैं, जिसमें से 21 पर दाखिला हो चुका है। इसके बाद फाउंड्रीमैन ड्यूल में 45 सीटें हैं। इस ट्रेड में कुल 48 सीटें हैं, जिसमें से मात्र तीन पर दाखिला हुआ है। वहीं इस बार इलेक्ट्रोप्लेटर ड्यूल में मात्र चार दाखिले हुए हैं। इस ट्रेड में कुल 20 सीट हैं, जिसमें से 16 खाली हैं।
जीईओ इंफोर्मेटिक ट्रेड में एक भी दाखिला नहीं हुआ है। चौथे ऑनलाइन चार में एक विद्यार्थी ने जीईओ इंफोर्मेटिक ट्रेड में दाखिला लिया था, लेकिन उसने भी यह वापस ले लिया। इस ट्रेड की सभी 24 सीटें खाली हैं। वहीं प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर में 14 सीटें रिक्त हैं। इस ट्रेड में कुल 20 सीट हैं, जिसमें से छह पर दाखिले हो चुके हैं। इसके अलावा अन्य ट्रेड में भी तीन से 14 सीटें खाली हैं।


ओपन काउंसलिंग के लिए खाली सीट की सूची तैयार कर ली गई है। विद्यार्थियों से आवेदन लिए जा रहे हैं। मेरिट लिस्ट 12 अगस्त से जारी की जाएगी। - दीपेश महेंद्रू, प्राचार्य आईटीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed