फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Admission will be done on 360 seats in DAV College Sadhaura

Yamuna Nagar News: डीएवी कॉलेज सढौरा में 360 सीटों पर होंगे प्रवेेश

Fri, 28 Jun 2024 05:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 28 Jun 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Admission will be done on 360 seats in DAV College Sadhaura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ घोषित डीएवी कॉलेज में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के तीन दिन शेष है। निदेशालय ने आवेदन की तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी है। कॉलेज में 360 सीटों पर दाखिले होंगे। कॉलेज में बीए की 160, बीकॉम की 80, बीकॉम वोकेशनल की 60, बीएससी की 60 सीटें हैं।
प्रिंसिपल डॉ. तेजबीर सिंह ने बताया कि दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध है। जहां विद्यार्थी 20 हजार फिजिकल पुस्तकों के अलावा हजारों ऑनलाइन उपलब्ध हैं। कॉलेज में कंप्यूटर लैब एवं साइंस लैब की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि डीएवी संस्था की ओर से 1968 में स्थापित इस कॉलेज में सर्वांगीण शिक्षा प्रदान करने के साथ अन्य गतिविधियों के भी प्रबंध हैं।
विज्ञापन

काफी समय से कॉलेज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा सांस्कृतिक महोत्सव एवं विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां करवाता आया है। वहीं राज्य स्तर पर अनेक ट्राफियां भी कॉलेज के नाम हैं। कॉलेज में एनसीसी एवं एनएसएस की यूनिट हैं। कॉलेज में लड़कियों के लिए वूमेन सेल के अलावा एंटी रैगिंग सेल का विशेष प्रबंध है। रेड रिबन क्लब, रेडक्रॉस सोसायटी, रोड सेफ्टी क्लब, लीगल लिटरेसी क्लब व इलेक्टरल लिटरेसी क्लब से विद्यार्थियों को जागरूक कर उनकी प्रतिभा निखारी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज का ईको क्लब प्रांगण एवं आसपास के क्षेत्र में हरियाली के लिए अग्रणी भूमिका निभा रहा है। सरकार के आदेश अनुसार कॉलेज में योग क्लब विद्यार्थियों को सेहतमंद बनाने के लिए कार्यरत है। विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास के लिए कॉलेज में लिटरेरी क्लब है, जो कॉलेज लाइब्रेरी के साथ मिलकर विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति जागरूकता पैदा करता है। कॉलेज के पास दो बड़े खेल मैदान है उसके अलावा लड़के और लड़कियों के लिए अलग कॉमन रूम एवं एक खुली एवं स्वच्छ कैंटीन का भी प्रबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed