फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Admission date extended in hotel management institute

Yamuna Nagar News: होटल प्रबंधन संस्थान में दाखिले की तिथि बढ़ी

Wed, 07 Aug 2024 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 07 Aug 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Admission date extended in hotel management institute
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। होटल प्रबंधन एवं हॉस्पिटेलिटी में दाखिले लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के पास अंतिम मौका है। चूंकि विभाग की ओर से दाखिला की अंतिम तिथि बढ़ाकर 19 अगस्त कर दी गई है। कोर्स करने के इच्छुक विद्यार्थियों को भंभौली स्थित सरकारी होटल मैनेजमेंट संस्थान की वेबसाइट या संस्थान में पहुंचकर आवेदन करवाना होगा।
विद्यार्थी 20 अगस्त को नेशनल काउंसिल ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कटिंग टेक्नोलॉजी की परीक्षा देकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करवा सकेंगे। वहीं मंगलवार को संस्थान के नए सत्र का शुभारंभ किया गया। नए सत्र के शुभारंभ पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम में संयोजिका कमल दहिया ने डिग्री व डिप्लोमा के नए विद्यार्थियों को कोर्स संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में भविष्य निर्माण की बेहतरीन संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

यह कोर्स करने के बाद विद्यार्थी होटल रिसोर्ट, फास्ट फूड चेन, रेस्टोरेंट में नौकरी प्राप्त कर हैं। वहीं वे स्वरोजगार भी शुरू कर सकते हैं। संस्थान प्राचार्य पवन कुमार गुप्ता ने कहा कि होटल प्रबंधन एवं अतिथि उद्योग का दायरा बहुत आशाजनक और विस्तृत है। हॉस्पिटेलिटी एंड होटल मैनेजमेंट में बीएससी करने वाले विद्यार्थियों को दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय डिग्री प्रदान करती है। जिससे उन्हें भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में बेहतर रोजगार और विदेशी विश्वविद्यालय में उच्च अध्ययन में नामांकन में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed