{"_id":"6647f43727e24903e1096bb4","slug":"administration-will-keep-a-close-eye-on-suspicious-and-fake-voters-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-119148-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: संदिग्ध व फर्जी वोटर पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: संदिग्ध व फर्जी वोटर पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर
Sat, 18 May 2024 05:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 18 May 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। इस बार लोकसभा के चुनाव में प्रशासन की संदिग्ध व फर्जी वोटर पर पैनी नजर रहेगी। बकायदा इसके लिए अलग से टीम बनाई जा चुकी है। जो इस प्रकार के वोटरों पर नजर रखने का कार्य करेंगे। इतना ही नहीं ये कर्मचारी वोटरों के बीच भी रहेंगे, ताकि प्लानिंग के बारे में पता चल सके। इस संबंध में प्रशासन की तरफ से कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। ये जानकारी डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि जिले में शनिवार 25 मई को होने वाले 18वें लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जिले में चुनाव के मद्देनजर लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से चाक-चौबंद है व एफएसटी व एसएसटी टीमें फील्ड में मुस्तैदी से कार्य कर रही हैं। इसके अलावा आदर्श आचार संहिता की अवहेलना पर संबंधित के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के मद्देनजर चुनाव से संबंधित तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
बीएलओ मतदाताओं को घर-घर जाकर बांटेंगे वोटर स्लिप
कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि बीएलओ वोटर इन्फोर्मेशन स्लिम को बांटने का कार्य करेंगे। जो मतदाता इस दौरान उपलब्ध नहीं होंगे उनकी मार्किंग की जाएगी। यदि ऐसे मतदाता वोटिंग करने आते हैं तो पोलिंग ऑफिसर द्वारा उनकी गहनता के साथ जांच और वेरिफिकेशन की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की संदिग्ध और फर्जी वोटर पर पैनी नजर रहेगी ताकि मतदान के दिन कोई अनाधिकृत व्यक्ति मताधिकार का प्रयोग न करने पाए। ऐसे वोटर पर जिला निर्वाचन विभाग की विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन
बार्डर पर एफएसटी व एसएसटी टीम कर रही है मॉनिटरिंग
जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार के निर्देशानुसार पुलिस विभाग की ओर से जिला में लोकसभा आम चुनाव को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सख्त है और जांच प्रक्रिया में पूरी सख्ती बरती जा रही है। चुनाव के दौरान अवैध शराब की सप्लाई, धनबल के प्रयोग सहित अन्य अवांछनीय गतिविधियों पर नजर रखते हुए जिला के बॉर्डर पर एफएसटी व एसएसटी सहित अन्य पुलिस प्रशासन की टीम सजगता से अपना दायित्व निभा रही हैं और जिला प्रशासन द्वारा पुलिस विभाग के साथ मिलकर सघन वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। जिला में मादक पदार्थ से लेकर नकदी के परिवहन को रोकने के लिए संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों पर विशेष व पैनी नजर रखी जा रही है। वाहनों से संबंधित दस्तावेज की भी जांच की जा रही है, ताकि वाहनों के माध्यम से अवैध सामानों की हेराफेरी न की जा सके। इसके लिए जिले भर में चेकिंग बैरियर भी लगाए गए हैं जहां पर 24 घंटे जांच व निगरानी रखी जा रही।