{"_id":"62d1c694c0f00748ed3413db","slug":"administration-engaged-in-making-arrangements-for-the-safety-of-kanwariyas-yamuna-nagar-news-knl1147787111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड यात्रा के रास्ते में रखे जाएंगे मोबाइल शौचालय, चौक-चौराहों पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड यात्रा के रास्ते में रखे जाएंगे मोबाइल शौचालय, चौक-चौराहों पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस विभाग की और से डीएसपी आशीष चौधरी ने बताया कि पुलिस की तरफ से कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा हेतु पूर्ण रूप से प्रबंध किए गए हैं। मुख्य मार्गों व अन्य रूटों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।
यात्रा के दौरान पुलिस सतर्क रहेगी। किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था एवं शांति भंग नहीं होने दी जाएगी। मुख्य चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कावड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। संबंधित थाना प्रबंधक उनके साथ रहेंगे। नशा करने वालों पर बिलासपुर शिव चौक, ककड़ौनी चौक पर नाके लगाकर नजर रखी जाएगी।
एसडीएम जसपाल गिल ने अधिकारियों को अपने क्षेत्र में प्राइवेट क्रेनों के मालिकों के फोन नंबर अपने पास रखने के निर्देश दिए ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनकी सेवाएं ली जा सके। भ्रांतियों को फैलने न दें ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान शांति व सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे।
विज्ञापन
शिव भक्तों के लिए रास्तों में पहली बार मोबाइल शौचालय भी रखे जाएंगे। महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग मोबाइल शौचालय रखे जाएंगे। जिन रास्तों पर कांवड़ियों का आवागमन ज्यादा होगा वहां से वाहनों को दूसरे रास्ते से निकाला जाएगा। बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड के आसपास कांवड़ शिविर लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग शिविरों में श्रद्घालुओं के लिए दवाइयों व एंबुलेंस की व्यवस्था देखेगा। खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जाएंगे। प्रत्येक कावड़ शिविर में ओआरएस के पैकेट रखे जाएंगे। एसडीएम ने सभी कांवड़ शिविरों व आसपास के क्षेत्रों में नियमित फोगिंग करवाने के भी निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि परिवहन विभाग के अधिकारी यह देखेंगे कि कोई भी रोडवेज या स्कूल बस ज्यादा स्पीड पर न चले। क्योंकि ओवर स्पीड से कांवड यात्रियों के साथ हादसा होने का खतरा रहेगा। वह इस बारे में रोडवेज अधिकारियों व स्कूल संचालकों से संपर्क कर उन्हें समझाएं। बसों को स्कूल के बाहर खड़ा न किया जाए। वन विभाग कांवड़ यात्रियों के मार्ग में आने वाले पेड़ों की छटनी करवाएं। इस मौके पर बीडीपीओ जोगेश कुमार, तहसीलदार तरुण सहोता, एसएचओ बिलासपुर रविकांत, एसएचओ साढौरा धर्मपाल, एसएचओ छछरौली लज्जाराम, एसएचओ प्रतापनगर पृथ्वी सिंह, बीईओ नरेश पाल, पीडब्ल्यूडी विभाग से जेई राजेंद्र, नायब तहसीलदार सढौरा भारत भूषण, बीईओ साढौरा रामरतन, अशोक कुमार धीमान, कानूनगो गुरबख्श, फॉरेस्ट विभाग से मान सिंह, बिजली विभाग के एसडीओ विकास बंसल मौजूद रहे।