फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Administration arrived to demolish 200 quarters, gave ultimatum

Yamuna Nagar News: 200 क्वार्टरों को गिराने पहुंचा प्रशासन, दिया अल्टीमेटमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Administration arrived to demolish 200 quarters, gave ultimatum
यमुनानगर। पेपर मिल कॉलोनी के 200 क्वार्टर के घरों को गिराने के लिए मंगलवार को प्रशासन जेसीबी व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा। लेकिन, यहां अधिकारियों को कॉलोनी में रह रहे सेवानिवृत कर्मियों के विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हालांकि प्रशासन ने क्वाटरों पर कार्रवाई करने के लिए काफी जोर अजमाइश की, किंतु कॉलोनी के लोग वहां से टस से मस नहीं हुए। बाद में प्रशासन द्वारा 30 अप्रैल तक खुद क्वार्टरों को खाली करने का अल्टीमेटम देकर लौट आया। यह विरोध पेपर मिल में काम करने वाले कर्मचारी (सेवानिवृत) और जिनके ड्यू क्लियर नहीं हुए हैं ने वे कर रहे थे।
विज्ञापन

इतना ही नहीं मिल कर्मियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के अंदर आने के बाद कॉलोनी के गेट बंद दिया और उस पर ताला लगा दिया। ऐसे में जो बच्चे स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर पहुंचे उन्हें गेट बंद मिला और उन्हें बाहर ही खड़ा होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रह रहे 40 परिवार: बता दें लगभग 40 परिवार ऐसे हैं जो यहां रह रहे हैं और इन परिवारों के मुखिया का कहना है कि इन्होंने पेपर मिल में 40-40 साल तक अपनी सेवाएं दी है और अभी तक उनके ड्यू क्लियर नहीं हुए हैं।
पेपर मिल अर्थात बिल्ट इंडस्ट्रीज अब बिक चुकी है और जिन्होंने यह कंपनी खरीदी है उनका कहना है कि उन्होंने कोई पैसा इन कर्मचारियों का नहीं देना है। यदि उनके हिसाब से कर्मचारियों का कुछ बकाया है तो वह देने को तैयार हैं लेकिन जो पैसा बिल्ट ने देना था उस पैसे को अब यह कंपनी नहीं देगी।

कंपनी अधिकारियों का कहना था कि कर्मचारी जो पैसा मांग रहे हैं वह पैसा बिल्ट इंडस्ट्रीज ने देना है और बिल्ट इंडस्ट्रीज दिवालिया हो चुकी है। दिवालिया होने के बाद कंपनी कानून के अनुसार अब यह पेपर मिल किसी और ने खरीद ली है और वह इसका पैसा क्यों देंगे। उन्होंने बताया कि कंपनी कानून के अनुसार जो पैसा कर्मचारियों का अधिकारियों का बनता था वह उनको दिया जा चुका है। यदि कोर्ट उन्हें और पैसा देने का भी आदेश करता है तो वह भी देंगे लेकिन अभी ऐसा कुछ नहीं है। लगभग 3 घंटे तक पुलिस प्रशासन और मिल कर्मियों के बीच बातचीत का दौर चलता रहा। तभी माहौल भी गर्म ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed