Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Administered an oath to make India free from child marriage

Yamuna Nagar News: बाल विवाह मुक्त भारत बनाने की दिलाई शपथ

Thu, 19 Nov 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 19 Nov 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Administered an oath to make India free from child marriage
यमुनानगर। महिला एवं बाल विकास विभाग के मिशन वात्सल्य के तहत बाल कल्याण समिति और जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मॉडल कॉलोनी स्थित राजकीय स्कूल में जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसकी रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान बाल विवाह मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

जिला बाल संरक्षण अधिकारी रंजन शर्मा, समिति सदस्य पूनम अग्रवाल और सुशील गुलाटी ने बाल विवाह निषेध कानून और इसके प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक अपराध और सामाजिक कुप्रथा है। इसे रोकने के लिए समाज के सभी लोगों को मिलकर प्रयास करने होंगे। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 27 नवंबर 2024 को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान शुरू किया था। इसका उद्देश्य वर्ष 2030 तक देश को बाल विवाह से मुक्त करना है। शिविर के अंत में विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को बाल विवाह मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई गई। संवाद
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed