{"_id":"5f5fb0658ebc3e506317bd4a","slug":"addmition-yamuna-nagar-news-knl442100128","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में दाखिले के लिए 20 सितंबर तक करें आनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में दाखिले के लिए 20 सितंबर तक करें आनलाइन आवेदन
विज्ञापन
addmition
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सत्र 2020-21 के लिए दाखिला रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 सितम्बर से शुरू हो चुकी है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 22 सितंबर तक इच्छुक अभ्यार्थी अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदनकर्ता के पास अपना मोबाईल नंबर तथा ई-मेल आईडी होनी आवश्यक है तथा दोनों सुचारु रूप से कार्य कर रही हो। रजिस्ट्रेशन के समय अभ्यार्थी को अपनी पासपोर्ट फोटो सहित आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण, 10वीं, 12वीं के प्रमाण पत्रों की प्रति तथा अन्य दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड कराने अनिवार्य है। इन दस्तावेजों को दाखिले की पात्रता होने के बाद संस्थान द्वारा आनलाइन चैक करने पर ही दाखिला किया जायेगा।
यमुनानगर के प्रिंसीपल डी.पी. लूथरा ने बताया कि जिले की 6 सरकारी व 16 निजी आईटीआई में दाखिला के लिए इस वर्ष से विभाग द्वारा नई एप लांच की गई है। जिसे अभ्यार्थी अपने मोबाइल पर प्लेस्टोर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है। आईटीआई यमुनानगर में 39 व्यवसायों में दाखिल प्रारम्भ हो चुका है तथा मैसर्ज चन्द्रपुर वर्कस से वेल्डर और मैसर्ज पॉलिप्लास्टिक के साथ पीपीओ, पैंटर तथा इलैक्ट्रोप्लेटर व पिछले वर्ष मैसर्ज ओरियंटल इन्जीनियरिंग से फिटर व्यवसाय में डीएसटी एमओयू किया गया। जिसके अन्तर्गत दाखिले के बाद छात्र निर्धारित अवधि के लिए संबधित प्रतिष्ठान में व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे तथा थ्योरी विषय संस्थान में पूर्ण करेंगे।
सत्र 2020-21 से प्लाईवुड उत्पाद व्यवसाय में भी दाखिला प्रारम्भ हो चुका है। जोकि एक वर्ष की अवधि का है। सरकार द्वारा सभी वर्गो की लडकियों के लिए फ्री बस पास की सुविधा तथा संस्थान में प्रशिक्षण ले रही छात्राओं तथा अनुसूचित जाति के छात्रों को टूल कीट की राशि एक हजार रुपये प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
महिला आवेदकों से काउंसलिंग फीस नहीं भरनी होगी। जबकि सामान्य श्रेणी के लिए 100 व एससी आवेदकों के लिए काउंसलिंग फीस 50 रुपए है। जो उन्हें रजिस्ट्रेशन के वक्त दाखिला फार्म के साथ ऑनलाइन ही भरनी है। पोर्टल पर अभ्यास के लिए उपलब्ध होंगे सैंपल फार्म7 विभाग के पोर्टल पर दाखिला फार्म के साथ सैंपल फार्म भी उपलब्ध हों। जो आवेदकों को यूजरनेम व पासवर्ड क्रिएट करने पर मिलेंगे। विभाग की ओर से आवेदकों से अपील की गई कि पहले नमूना फार्म पर अभ्यास करें। आवेदकों के लिए जारी की गाइडलाइन में स्पष्ट किया है कि एक बार फार्म सबमिट होने पर संशोधन नहीं होगा, वहीं दोबारा फार्म भरने के लिए पिछला रद कर फिर से काउंसलिंग फीस देनी पड़ेगी। आवेदकों के पास दाखिला फार्म में पसंद की आईटीआई व ट्रेड चुनने के लिए 15 विकल्प होंगे।