{"_id":"6761cf90b33d11e1810cbea9","slug":"addiction-is-destructive-we-will-progress-by-staying-away-from-it-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-130016-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नशा है नाश, इससे दूर रहकर करेंगे विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नशा है नाश, इससे दूर रहकर करेंगे विकास
Wed, 18 Dec 2024 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अमर उजाला के युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत मंगलवार को मॉडल कॉलोनी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुलिस की पाठशाला लगाई गई। मुख्यातिथि खंड शिक्षा अधिकारी केएस संधावा और मुख्य वक्ता एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी सब इंस्पेक्टर जसविंद्र सिंह रहे।
अध्यक्षता प्राचार्य रघुबीर सिंह ने की। कार्यक्रम स्कूल के 600 से ज्यादा विद्यार्थियों ने शिरकत की। एएनसी इंचार्ज जसविंद्र सिंह ने कहा कि किशोर, युवा तेजी से नशे की ओर बढ़ रहे हैं। तीन राज्यों की सीमा से सटे हमारे जिले में नशे के कई मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस नशा तस्करों व विक्रेताओं पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसके लिए कठोर जेल व भारी जुर्माने का प्रावधान है। नशे के खिलाफ इस लड़ाई में विद्यार्थियों के विशेष योगदान की आवश्यकता है।
खंड शिक्षा अधिकारी केएस संधावा ने कहा कि नशा किसी एक की नहीं बल्कि यह सार्वजनिक समस्या है और इसके खिलाफ सभी को मिलकर लड़ाई करनी होगी। विद्यार्थी इस मुहिम में अभिभावकों व भाई-बहनों को शामिल करें। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशा न करने की शपथ ली। इस मौके नीरज शर्मा, अनुकृर्ति, सुमन लता, योगेंद्र शर्मा, गुरविंद्र सिंह, गौरव, सुदेश आर्य, अनुराधा वालिया मौजूद रहे।