फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ADC has additional charge of OSD of Medical College

Yamuna Nagar News: एडीसी को मेडिकल कॉलेज के ओएसडी का अतिरिक्त कार्यभार

Wed, 07 May 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 07 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
ADC has additional charge of OSD of Medical College
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव पांजूपुर में 1122.71 करोड़ रुपये से निर्माणाधीन श्री गुरु तेग बहादुर राजकीय मेडिकल कॉलेज के ओएसडी एडीसी नवीन आहूजा होंगे। उन्होंने ओएसडी का अतिरिक्त कार्यभार मंगलवार को संभाल लिया। वह व्यासपुर के एसडीएम के अलावा जिला परिषद के सीईओ भी रह चुके हैं। उन्होंने श्री गुरु तेग बहादुर राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा भी लिया।
आहूजा ने मेडिकल कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्यों के संबंध में निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से विस्तार से जानकारी हासिल की। साथ ही निर्माण कार्यों में प्रयोग होने वाली सामग्री तथा वहां पर कितने वर्कर कार्य कर रहे हैं, बिल्डिंग का निर्माण कार्य कब तक पूरा हो जाएगा इसके बारे में भी बात की। उन्होंने
विज्ञापन

बताया कि निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। पर्यावरण के अनुकूल बनाई जा रही इस बिल्डिंग फ्लाई एश ब्रिक्स का प्रयोग किया जा रहा है। यह मेडिकल कॉलेज लगभग 20 एकड़ में बनाया जा रहा है। इसके निर्माण कार्य पर 1122.71 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी तथा 500 बेड का अस्पताल भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में ही मेडिकल वेस्ट तथा दूसरे प्रकार के वेस्ट के लिए एसटीपी का प्रावधान किया गया है। यहां पर अस्पताल भवन, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग, पेरामेडिकल, फिजियोथेरेपी कॉलेज, ऑपरेशन थियेटर, डॉक्टरों के लिए रिहायशी भवन, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, लाइब्रेरी, लेक्चर हॉल, लड़के तथा लड़कियों के लिए अलग-अलग हॉस्टल, मल्टीपर्पस एग्जामिनेशन हॉल, रैन बसेरा, सब स्टेशन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री रोग, आर्थो सहित अन्य विभागों के लिए भी पर्याप्त स्थान उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed