फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Activities should be organized in the gymnasium throughout the year: Gill

Yamuna Nagar News: व्यायामशाला में पूरे साल आयोजित हों गतिविधियां ः गिल

Mon, 11 Aug 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 11 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Activities should be organized in the gymnasium throughout the year: Gill
कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ बैठक करते जसपाल सिंह। डीआईपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


व्यासपुर। एसडीएम व्यासपुर जसपाल सिंह गिल ने सोमवार को अपने कार्यालय में उपमंडल क्षेत्र की व्यायामशालाओं के कर्मचारियों एवं अधिकारियों की विशेष बैठक आयोजित की। एसडीएम गिल ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी व्यायामशालाओं में सालभर विभिन्न गतिविधियां की जाएं।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इन व्यायामशालाओं का निर्माण एवं संचालन लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने, योग व व्यायाम को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से किया गया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में उपमंडल में आयुष विभाग द्वारा कुल आठ व्यायामशालाएं सक्रिय रूप से संचालित हैं, जिनमें छ: व्यासपुर में तथा दो सढौरा में स्थित हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई निरीक्षण रिपोर्ट से पता चला है कि अधिकांश व्यायाम शालाओं में योग और व्यायाम संबंधी गतिविधियां पूरे वर्ष नियमित रूप से आयोजित नहीं हो रही हैं। एसडीएम गिल ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी व्यायाम शालाओं में सालभर योग, प्राणायाम, ध्यान, और शारीरिक व्यायाम की गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि व्यायाम शालाओं को केवल योग और व्यायाम तक सीमित न रखते हुए स्वास्थ्य जागरूकता, आहार सुधार, और तनाव प्रबंधन पर भी कार्यशालाएं आयोजित की जाएं। बैठक में डॉ. निधि पुपनेजा, योग सहायक विकास, रवि विकास सैनी, पूजा, पंचायत विभाग से ग्राम सचिव विजयंत नेहरा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed