फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Activa riders snatched mobile phone from young man

Yamuna Nagar News: एक्टिवा सवारों ने छीना युवक से मोबाइल फोन

Wed, 02 Aug 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 02 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Activa riders snatched mobile phone from young man
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। ड्यूटी जा रहे आदर्श नगर कैंप निवासी बोबी से एक्टिवा सवार नकाबपोश दो युवकों ने मोबाइल छीन लिया। वारदात महाराणा प्रताप चौक के नजदीक हुई। शहर पुलिस ने अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आदर्श नगर कैंप निवासी बोबी ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एसबीआई मॉडल टाउन में एटीएम बूथ पर ड्यूटी करता है। रोज की तरह सोमवार को वह अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। जब वह महाराणा प्रताप चौक से आगे सिहिंत अस्पताल के सामने पहुंचा तो अपने परिचित से फोन करने लगा। तभी पीछे से सफेद रंग की एक्टिवा पर सवार होकर दो युवक आए।
विज्ञापन

एक्टिवा पर पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद वह एक्टिवा की तेज गति कर वहां से फरार हो गए। आरोपियों की एक्टिवा पर पीछे की नंबर प्लेट भी नहीं थी। आरोपियों ने मुंह पर कपड़ा बांधा था। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी निर्मल सिंह का कहना है कि अज्ञात दो युवकों पर मामला दर्ज कर उनका सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बस में चढ़ते समय युवती का चुराया मोबाइल
यमुनानगर। बस में चढ़ते समय अज्ञात ने युवती की जेब से मोबाइल निकाल लिया। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज किया है। गुलाब नगर कैंप निवासी ओमकार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी रिया रानी सोमवार को चंडीगढ़ जाने के लिए यमुनानगर बस स्टैंड पहुंची। बस में चढ़ते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जेब से मोबाइल निकाल लिया। बस में चढ़ने के बाद जब उसकी बेटी ने जेब देखी तो मोबाइल गायब था। उसने किसी का फोन लेकर अपने नंबर पर कॉल तो मोबाइल बंद मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed