फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Activa rider standing on the roadside was hit by a car

Yamuna Nagar News: सड़क किनारे खड़े एक्टिवा सवार को कार ने मारी टक्कर

Sat, 15 Feb 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 15 Feb 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Activa rider standing on the roadside was hit by a car
जगाधरी। सड़क किनारे खड़े एक्टिवा सवार को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे एक्टिवा सवार घायल हो गया और उसके अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिवशंकर काॅलोनी जगाधरी निवासी रमेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक कंपनी में फिटर का काम करता है। दो दिन पहले वह शाम को काम खत्म कर घर लौट रहा था। जैसे ही वह बस स्टैंड वाले कट पर पहुंचा तो सड़क किनारे एक्टिवा रोककर खड़ा हो गया। उसी समय पीछे से एक कार चालक तेजी से आया और उसके पैर पर कार चढ़ा दी। जिससे वह घायल हो गया। रमेश ने फोन कर इसकी सूचना अपने पुत्र को दी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, हादसे के बाद कार चालक कार लेकर मौके से भाग गया था। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed