फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of trying to burn by pouring petrol on not having a son

Yamuna Nagar News: बेटा न होने पर पेट्रोल डाल जलाने के प्रयास का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Accused of trying to burn by pouring petrol on not having a son
गांधी नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने अपने पति पर बेटा न होने पर मारपीट करने व पेट्रोल डाल जलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। जब आरोपी माचिस लेने गया तो महिला ने कमरे के अंदर दरवाजा बंद करके अपनी जान बचाई। महिला की शिकायत पर गांधी नगर थाना पुलिस ने उसके आरोपी पति पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मॉडर्न कॉलोनी निवासी पूजा शर्मा ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब सात साल पहले कुलदीप शर्मा से हुई थी। शादी से उसके पास पांच साल की बेटी है। आरोप है कि लड़का न होने पर उसका पति उसे कई साल से मारपीट करता आ रहा है। लड़का न होने पर उसे दिन रात ताने देता है। रात करीब सवा नौ बजे उसके पति घर पर आया। आते ही आरोपी ने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपी ने उसकी पांच साल की बेटी के सामने उसे पीटा और पेट्रोल डालकर माचिस लेने के लिए गया। तभी उसने कमरे में घुसकर अंदर से दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई और इसकी सूचना डायल 112 पर दी। डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी तब तक मौके से फरार हो चुका था। महिला का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया। जांच अधिकारी एसआई निर्मल चंद का कहना है कि महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed