फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of taking hostage by beating the parents, Yamunanagar

मायके वालों को पीटकर बंधक बनाने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Accused of taking hostage by beating the parents, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव ममीदी में सास-बहू का झगड़ा निपटाने पंचकूला से पहुंचे विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों पर ससुराल वालों ने हमला कर दिया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के मायके वालों को पीटा और उनकी गाड़ी तक तोड़ दी। वहीं उन्हें कमरे में बंद कर दिया। विवाहिता ने 112 नंबर पर कॉल की।द पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें छुड़वाया। थाना फर्कपुर पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
पंचकूला के गांव कामी निवासी ज्योति ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी अक्तूबर 2020 में ममीदी निवासी विलास से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले उसे दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोपी छोट- छोटी बातों पर उससे मारपीट करते थे और ताने देते थे। कभी सब्जी में नमक कम है तो कभी ज्यादा। इस तरह के बहाने बनाकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा था। जब उसने अपने मायके वालों को बताया तो उन्होंने उसके ससुराल वालों को समझाया।
विज्ञापन

विवाहिता के मुताबिक 18 जुलाई को उसका पिता संजय, भाई सचिन, गौरव, बृजमोहन और मामा राजकुमार, पवन, कुलदीप, संदीप उसके ससुराल वालों से बातचीत करने आए थे। इस दौरान वहां पर दोनों पक्षों की बहस हो गई। आरोप है कि ससुराल वालों ने मायके वालों पर हमला कर दिया। उन्हें घर में कमरे में बंद कर दिया। उसकी सूचना पर पुलिस ने सभी को छुड़ाया। फर्कपुर थाना प्रभारी दलीप सिंह का कहना है कि विवाहिता की शिकायत पर उसके पति विलास, सास सुरेंद्र, ससुर नरेश, जेठ रजत, जेठानी रित, ननदोई राजेश, ननद निधि के खिलाफ केस दर्ज किया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed