फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of sexually abusing her by keeping her in live-in relationship

Yamuna Nagar News: लिव इन में रखकर यौन शोषण करने का लगाया आरोप

Sun, 04 May 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 04 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Accused of sexually abusing her by keeping her in live-in relationship
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक महिला ने अधिवक्ता पर शादी का झांसा देकर लिव इन रिलेशनशिप में रखकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया। महिला थाना पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2018 में हुआ था। इस विवाह से उसके पास एक बेटा है। वर्ष 2020 में उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर अर्जुन नगर निवासी एक व्यक्ति ने संदेश भेजा। जिसके बाद वह उससे बातचीत करने लगा। आरोपी ने उसे बताया कि वह अधिवक्ता है। आरोपी ने उससे कहा कि वह उसे पसंद करता है और शादी करना चाहता है। उसने आरोपी को अपनी शादी व बच्चे के बारे में बताया। इसके बावजूद वह उससे बातचीत करता रहा।
विज्ञापन

रात को जब पति ड्यूटी पर जाता तो आरोपी घर में जबरदस्ती घुस आता। वह संबंध बनाने का प्रयास करता। उसे मना करती तो वह शादी का दबाव बनाता। उसने दबाव बनाकर कुछ कोरे दस्तावेजों पर साइन भी कराए। जनवरी 2024 में आरोपी ने कहा कि वह अपनी पत्नी को तलाक दे रहा है। उस पर भी पति को तलाक देने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह जनवरी को आरोपी घर से अपने साथ शहर के एक होटल में लेकर गया। जहां आरोपी ने चाय में नशीला पदार्थ दिया।
बेहोशी की हालत में उससे संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने कोर्ट में दावा डाल दिया और केस में पेश न होने के बारे में कहा। जिसके बाद पति की ओर से एकतरफा तलाक मिल गया। पति से तलाक के बाद जब आरोपी को अपनी पत्नी से तलाक देने के बारे में कहा तो वह टाल मटोल करने लगा।

दबाव बनाने पर आरोपी ने पत्नी से तलाक का दावा डाला, लेकिन कोर्ट में जानकार होने की वजह से उसने समन जारी नहीं होने दिए। इसके बाद आरोपी ने लिव इन रिलेशनशिप का इकरारनामा तैयार कराया। आरोपी उसे अपने साथ रखने लगा और संबंध बनाता रहा। इस बीच गर्भवती हो गई। उस पर शादी का दबाव बनाया तो उसने साफ इन्कार कर दिया। जब आरोपी के घर गई तो पत्नी व मां के साथ मिलकर मारपीट की। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed