फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of raping a minor arrested

Yamuna Nagar News: नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 28 Apr 2024 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 28 Apr 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping a minor arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जन्मदिन मनाने के बहाने नाबालिग को होटल ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी लेदा खादर निवासी जावेद को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला थाना प्रभारी मीना का कहना है कि आरोपी जावेद को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
छछरौली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मार्च 2023 में लेदा खादर निवासी जावेद के परिजन उनके घर उसकी 17 वर्षीय बेटी का रिश्ता लेकर आए थे। तब रिश्तेदारों के दबाव में उसने अपनी बेटी का रिश्ता तीन साल बाद शादी करने की शर्त पर आरोपी से तय कर दिया था। पिछले माह आरोपी जावेद के परिजनों ने उसकी बेटी की जावेद से शादी करने से मना कर दिया और बेटी के साथ तय किया रिश्ता तोड़ दिया था।
विज्ञापन

तब उसकी बेटी से उसे बताया था कि रिश्ता तय होने के बाद आरोपी जावेद उससे फोन पर बातचीत करता था। तीन जुलाई 2023 को आरोपी जावेद उसका जन्मदिन मनाने के बहाने उसे कार में अपने साथ संतपुरा रोड स्थित डिजायर होटल में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने जल्द शादी होने की बात कहकर कई बार गलत काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने बताया कि रिश्ता तोड़ने पर जब उसने आरोपी व उसके परिजनों से बात की तो उन्होंने उसे धमकाया। आरोपी ने उसे व उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी जावेद के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। अब उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed