{"_id":"60ad512a8ebc3e6dc26f9349","slug":"accused-of-molesting-woman-for-two-years-accused-of-getting-miscarried-yamuna-nagar-news-knl710633105","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर महिला से दो साल तक किया दुष्कर्म, गर्भपात कराने का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर महिला से दो साल तक किया दुष्कर्म, गर्भपात कराने का भी आरोप
विज्ञापन
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र की कॉलोनी निवासी महिला ने पड़ोस में क्लीनिक के डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की अपने पति के साथ अनबन रहती थी। आरोप है कि जब महिला गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसका जबरदस्ती गर्भपात करवा दिया। जब उसे पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है तो उसने इस संबंध में आरोपी से बातचीत की। तब आरोपी ने अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने की बात कही। बाद में आरोपी ने किसी अन्य महिला के साथ संबंध मिले। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे शादी करने से मना कर दिया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
सदर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी अक्तूबर 2016 में शादी हुई थी। शादी के बाद से उसकी अपने पति के साथ अनबन रहती थी। यह बात उनकी कॉलोनी में स्थित क्लीनिक के डॉक्टर आदिल को पता थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी आदिल ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उससे शादी करने की बात कहने लगा। एक जनवरी 2018 को आरोपी आदिल ने उसे मॉडल टाउन स्थित अपने दोस्त के घर मिलने के लिए बुलाया। जब वह आरोपी से वहां मिलने के लिए गई तो उसने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। जिसे पीते ही वह बेसुध हो गई। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो उसने इस बारे में आरोपी को कहा। आरोपी ने उसे कहा कि वह तुमसे प्यार करता है और तुमसे शादी करना चाहता है। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने उसे कई बार मॉडल टाउन में स्थित किराये के कमरे पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।
पेशे से डॉक्टर होने पर आदिल ने उसे गर्भपात की दवाई खिला दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद भी आरोपी उसे शादी का झांसा देकर कभी अपने क्लीनिक व कभी मॉडल टाउन स्थित कमरे पर संबंध बनाता रहा। 27 दिसंबर 2020 को जब वह आरोपी को शादी करने की बात कहने उसके क्लीनिक पर गई तो वहां आरोपी का भाई उसकी पत्नी को दवाई दिलाने आया, तब उसे पता चला कि आरोपी आदिल पहले से शादीशुदा है। जब उसने आरोपी से इस बारे में बात की तो उसने कहा कि उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। वह उसे कुछ दिनों बाद तलाक देकर उससे निकाह कर लेगा। इसके बाद आरोपी फिर से घर पर आने लगा। मार्च माह के अंत में आरोपी उसे शहर के एक कैफे पर लेकर गया। जहां उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद उसे पता चला कि आरोपी आदिल के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है। जब उसने इस बारे में आरोपी से बातचीत की तो उसने उससे निकाह करने से इंकार कर दिया। किसी को इस बारे में बताने पर आत्महत्या करने की भी धमकी दी। परेशान होकर उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी आदिल के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई बलजीत कौर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।