फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of grabbing 60 lakh rupees in the name of setting up plywood factory

प्लाईवुड फैक्टरी लगाने के नाम पर 60 लाख रुपये लेकर हड़पने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Accused of grabbing 60 lakh rupees in the name of setting up plywood factory
यमुनानगर। सेक्टर 17 निवासी सचिन मित्तल से प्लाईवुड फैक्टरी लगाने के नाम पर लिए 60 लाख रुपये ठगने के आरोप में पुलिस ने बुड़िया निवासी शरद समेत छह लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-17 निवासी सचिन मित्तल ने सेक्टर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बुड़िया निवासी शरद के साथ पैसे का लेनदेन होता था। वह उससे पैसे लेता था और ब्याज देता था। वहीं पैसे भी वापस कर देता था। इससे उसका उस पर विश्वास बढ़ता गया। शरद को जब जरूरत होती थी तो वह अपने पास से या फिर रिश्तेदारों से पैसे दिला देता था। दो प्रतिशत हर माह ब्याज लेता था। उसने 50 लाख रुपये पीलिंग और प्लाईवुड फैक्टरी लगाने के लिए मांगे। तब उसने अपने रिश्तेदारों और खुद से कुछ पैसे जुटाकर 45 लाख रुपये उसे दे दिए, लेकिन उसने पैसे वापस नहीं दिए। वह कहने लगा कि व्यापार में मंदा है। इसलिए अभी पैसे नहीं दे सकता। तब उसने कहा कि उसे 15 लाख रुपये और देने होंगे, तब वह उसके 45 लाख रुपये वापस देगा। उसने उसे 15 लाख रुपये और दे दिए। तब 15 लाख रुपये देते हुए उसने जमीन का बयाना सिक्योरिटी के तौर पर लिखवा दिया था, लेकिन आरोपी ने फिर भी उसके पैसे वापस नहीं दिए। तब वह कहने लगा कि उसकी बुड़िया में जमीन है। वह अपनी जमीन उसे बेचकर उसके और उसके रिश्तेदारों के पैसे वापस कर देगा। तब उसने 68 लाख रुपये में जमीन खरीद ली। जो पैसे आरोपी को दिए उससे उसने अपना कर्ज उतार दिया। इसी बीच अन्य आरोपी उसके साथ मिल गए। उन्होंने उसकी झूठी शिकायत पुलिस को दे दी। आरोप है कि आकाश का रिश्तेदार विधायक है। राजनीतिक दबाव में उन्होंने उस पर कार्यवाही का डर दिखाया । जमीन पर कब्जा लेने से रोका। डरा धमका कर आरोपियों ने उससे 49 लाख रुपये अपने खाते में डलवा लिए और जमीन भी अपने नाम करा ली। उसने शिकायत पुलिस को दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई । इसके बाद उसने कोर्ट में याचिका लगाई। जिस पर कोर्ट ने केस दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने आरोपी शरद, पारस, अजय, कांता, आकाश, पुष्पा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। उधर, आरोपी पक्ष के आकाश और अन्य का कहना है कि सभी आरोप गलत हैं। पुलिस शिकायत पर जांच कर चुकी है। इसमें कोई सच्चाई नहीं मिली थी। अब पता चला है कि उसने कोर्ट में जाकर केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच में अब भी सब साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed