{"_id":"675219db3204ce19b8029737","slug":"accused-of-getting-the-house-in-his-name-fraudulently-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-129471-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फर्जी तरीके से मकान अपने नाम कराने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फर्जी तरीके से मकान अपने नाम कराने का लगाया आरोप
Fri, 06 Dec 2024 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। सेक्टर 17 हुडा में एक मकान को फर्जी तरीके से नाम कराने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया। उनका कहना है कि आरोपी ने फर्जी तरीके से मकान को अपने नाम करा लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खरक खुर्द भिवानी निवासी प्रवीण ने बताया कि उनका सेक्टर हुडा-17 जगाधरी में दो मंजिला मकान है। उनका कहना है कि उनके पिता राम सिंह का 14 जनवरी 202 को निधन हो गया था। जिसके बाद से वह मकान का मालिक है। प्रवीण का कहना है कि वह वर्तमान में भिवानी में रहता है और यमुनानगर भी आता-जाता रहता है। उसने एक सप्ताह पहले हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में मकान को अपने नाम कराने के लिए संपर्क किया था। जैसे ही ऑनलाइन जांच हुई तो पता चला कि मकान पर गुरदीप सिंह का बतौर मालिक दर्ज है। गुरदीप ने धोखाधड़ी से व फर्जी कागजात दिखा कर अपने साथियों के साथ मिलकर गलत तरीके से अपने नाम करवा लिया है।
प्रवीण ने एसपी को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी।