फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of firing outside Sarojini Colony Park arrested

सरोजिनी कॉलोनी पार्क के बाहर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Accused of firing outside Sarojini Colony Park arrested
यमुनानगर। अपराध शाखा - 2 की टीम ने सरोजनी कॉलोनी में पार्क के बाहर खड़े युवक पर फायरिंग करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

इंचार्ज महरूफ अली ने बताया कि उनकी टीम ने कार्यवाही करते हुए सूचना के आधार पर सेक्टर 18 टाउन पार्क से एक युवक गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसकी पहचान बैंक कॉलोनी थाना गांधी नगर निवासी कुणाल के नाम से हुई। युवक को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इंचार्ज ने बताया कि 30 दिसंबर को सरोजनी कालोनी स्थित अमरपुरी निवासी एक युवक खड़ा हुआ था। इस दौरान कुणाल व उसका साथी एक्टिवा पर सवार होकर आए और पार्क के बाहर खड़े युवक पर फायरिंग कर फरार हो गए। जिस युवक पर फायरिंग की उसने भागकर जान बचाई। फायरिंग के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर फायरिंग की गई थी। अभी एक आरोपी फरार चल रहा है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed