फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of cheating in the name of selling wood arrested

Yamuna Nagar News: लकड़ी बेचने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating in the name of selling wood arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लकड़ी बेचने के नाम पर गांव डारपुर निवासी आलीम, ताहरपुर कलां निवासी रमजान व कोट निवासी सालिम से 18 लाख रुपये ठगने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के तलफरा गांव निवासी नीरज के रूप में हुई है। आरोपी पर वर्ष 2022 में छछरौली थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार सालिम, आलीम व रमजान लकड़ी खरीदने व बेचने का काम करते हैं। साल 2022 में ईसरपुर निवासी संजीव कुमार, कलानौर निवासी यासीन ने उन्हें नीरज से मिलवाया था। उन्होंने कहा था कि उसकी सहारनपुर के गांव मीयानगी में 55 बीघे जमीन में काफी पोपलर के पेड़ लगे हुए हैं। आरोपी ने इस जमीन से संबंधित खतौनी भी दिखाई थी। यहां पर 900 पेड़ कटाई के लिए तैयार हो चुके थे। उनकी बातों में आकर उन्होंने इन पेड़ों की कटाई का सौदा 33 लाख रुपये में कर लिया था। 18 लाख रुपये नीरज ने पहले मांगे जो उसे दे दिए थे।
विज्ञापन

जब वे गांव मियानगी में पेड़ काटने के लिए पहुंचे तब उन्हें एक अन्य व्यक्ति ने पेड़ काटने से रोक दिया। तब पता लगा कि यह जमीन और पेड़ उस व्यक्ति के हैं। आरोपी नीरज का इससे कोई लेना देना नहीं है। धोखाधड़ी का पता चलने पर जब उन्होंने आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो वह टाल मटोल करने लगे थे। तब पुलिस ने आरोपी नीरज व उसके साथियों पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed