फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of cheating 16 lakhs arrested in the name of sending abroad

विदेश भेजने के नाम पर 16 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating 16 lakhs arrested in the name of sending abroad
यमुनानगर। विदेश भेजने के नाम पर गांव मामली निवासी प्रदीप से 16 लाख रुपये ठगने के आरोपी सलेमपुर बांगर निवासी मोहित उर्फ टिंकू को सदर जगाधरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने विदेश भेजने के नाम पर उसे फर्जी वीजा थमा दिया था। पता चलने पर जब प्रदीप ने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे, तो उसने देने से इंकार कर दिया था। जिस पर सदर जगाधरी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव मामली निवासी तरसेम सिंह ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे प्रदीप को विदेश भेजना चाहता था। उसे पता चला था कि उसका रिश्तेदार मोहित लोगों को विदेश भेजने का कार्य करता है। जिस पर उससे बातचीत की, तो उसने विदेश भेजने के नाम पर 16 लाख रुपये मांगे। जिस पर वह तैयार हो गया। आरोपी मोहित ने तरसेम से उसके बेटे प्रदीप के दस्तावेज लिए। कुछ दिनों बाद आरोपी का उनके पास फोन आया और कहा कि प्रदीप का वीजा लग गया है। खाते में पैसा जमा करा दो। जिस पर 27 दिसंबर 2021 को उसके खाते में दो लाख रुपये जमा करा दिया फिर उसने वीजा आने की बात कहकर अपने पार्टनर मनजीत सिंह के खाते में 12 लाख रुपये जमा कराने के लिए कहा। धीरे-धीरे आरोपी से उससे 16 लाख रुपये की पूरी रकम ले ली और उसे फर्जी वीजा थमा दिया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed