फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of cheating 1.35 crores in the name of getting cheap gold , Yamunanagar

सस्ता सोना दिलाने के नाम पर 1.35 करोड़ ठगने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating 1.35 crores in the name of getting cheap gold , Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सीआईए पुलिस की ओर से पकड़ा गया 19 किलो सस्ते में दिलाने की बात कहकर आरोपी ने सिविल लाइन निवासी राहुल गर्ग से 1.35 करोड़ ठग लिए। बाद में आरोपी ने सेल टैक्स की रेड पड़ने की बात कहकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। ब्लैकमेलिंग से परेशान शिकायतकर्ता ने सुसाइड करने का प्रयास किया। बाद मेें पीड़ित की शिकायत पर जगाधरी शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइन जगाधरी निवासी राहुल गर्ग ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि पिछले साल उषा कालोनी निवासी दर्पण उर्फ लक्की के ने ब्याज पर उससे 50 हजार रुपये उधार लिए थे। काफी समय बीतने पर आरोपी से अपने रुपये मांगे तो वह आनाकानी करने लगा। बाद में दर्पण ने उसे बताया कि उनके पास करीब 19 किलो सोना है। यह सीआईए पुलिस का है और मानकपुर औद्योगिक क्षेत्र में रखा है। पुलिस से बातचीत करके वह इसे डेढ़ करोड़ में दिलवा देगा। इसके लिए उसे 40 लाख रुपये एडवांस देने होंगे। 19 किलो में से तीन किलो सोना उसका होगा। इस पर वह सोना खरीदने को राजी हो गया और 40 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद जब उसने आरोपी से सोना मांगा तो उसने कहा कि वह सोना लेकर आ रहा है। कुछ देर बाद आरोपी ने कहा कि सेल टैक्स ने रेड कर दी है। सोने खरीदने में उसका नाम भी सामने आ रहा है। अगर नाम रफा-दफा करवाना है तो 25 लाख रुपये और देने होंगे। इस पर उसने 25 लाख रुपये दे दिए। कुछ दिन बाद आरोपी ने उसे कहा कि उसने सोना छुड़वा दिया है । अब सोना बिलासपुर सीआईए स्टाफ की एक महिला पुलिसकर्मी के पास है। महिला पुलिसकर्मी को 20 लाख रुपये देने होंगे, तभी वह सोना देगी। इसके बाद उसने फिर से आरोपी को 20 लाख रुपये और दिए। इसके बाद भी आरोपी ने उसे सोना नहीं दिया। फरवरी में उसने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी ने उसे रुपये देने से मना कर दिया और उसे धमकाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित राहुल गर्ग ने बताया कि अब आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा है और झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। आरोपी ने उससे कहा कि तू सुसाइड कर ले। उसने उसे इस कदर परेशान किया कि 17 जून की शाम वह ताजेवाला जा पहुंचा। वहां उसने नहर में कूदने का प्रयास किया। एक व्यक्ति ने उसे बचा लिया। जिस व्यक्ति ने उसे बचाया उसका मोबाइल नंबर व पता भी शिकायत में दिया गया है।

शहर जगाधरी थाना प्रभारी सुरेश शर्मा का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed