फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of assaulting married women, case against 10

Yamuna Nagar News: विवाहिताओं से मारपीट का आरोप, 10 पर केस

Tue, 21 May 2024 04:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 21 May 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Accused of assaulting married women, case against 10
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में पुलिस ने ससुराल पक्ष के कुल 10 लोगों पर केस दर्ज किया है। दोनों मामलों में गांधीनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है।

एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2021 में सहारनपुर के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही उसे ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उस पर मायके से पांच लाख रुपये लेकर आने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति, देवर, ननद समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं, कांसापुर निवासी माेनिका ने गांधीनगर थाना पुलिस दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2014 में जोगिंद्र नगर निवासी दीपू गोयल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी तो आरोपी ने उसे जिंदा जलाने की धमकी दी और उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। गांधीनगर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति दीपू, ससुर व सास पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed