फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused arrested with smack of two lakhs

दो लाख की 60 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, छह माह से कर रहा था नशे की तस्करी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with smack of two lakhs
यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने लगभग दो लाख कीमत की 60 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बेचने के लिए आता था। वह करीब छह माह से आरोपी नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन की रिमांड पर ले लिया।
विज्ञापन

सेल के इंचार्ज जोगिंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि यूपी से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ लेकर एक युवक जिले में बेचने के लिए आएगा। इसके आधार पर उप निरीक्षक राजकुमार की टीम ने मौके पर जाकर कलानौर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। टीम ने उसे रोक कर काबू किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ बजरंग दास को बुलाया गया। उनके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से 60 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब दो लाख बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रसूलपुर गांव निवासी शाकिर के रूप में हुई। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उसे रिमांड पर ले लिया। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी करीब छह महीने से जिले में नशे की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी की बाइक भी कब्जे में ली गई है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह जिले में किन स्थानों पर नशीले पदार्थ बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed