फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused arrested for snatching earring from woman

Yamuna Nagar News: महिला से बाली छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Apr 2026 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 02 Apr 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for snatching earring from woman
साढौरा। थाना साढौरा पुलिस ने महिला के कान से बाली छीनकर फरार होने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से छीनी गई बाली भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।थाना प्रभारी मनजीत ने बताया कि साढ़ौरा निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि 10 मार्च को वह बाजार से सामान लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान एक युवक ने रास्ता पूछने के बहाने उसे रोका। महिला के आगे बढ़ते ही आरोपी ने उसके कान की बाली झपट ली और मौके से भाग गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उपनिरीक्षक शमशेर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान गांव श्यामपुर निवासी अंकित के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की बाली बरामद कर ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed