{"_id":"668496609bbc354b570f4689","slug":"accused-arrested-for-misbehaving-with-a-girl-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-121391-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवती से गलत काम करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवती से गलत काम करने का आरोपी गिरफ्तार
Wed, 03 Jul 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 03 Jul 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। 20 वर्षीय युवती का अपहरण कर दुष्कर्म, बेचने व वेश्यावृत्ति कराने के मामले में पुलिस ने सहारनपुर निवासी आमिर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सहारनपुर में युवती से गलत काम करने का आरोप है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी आमिर पीड़िता का जीजा है। हालांकि दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा है। मामले में हमीदा निवासी यू ट्यूबर सबा खान से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
सहारनपुर निवासी एक युवती ने शिकायत में बताया था कि पांच जून को उसका अपनी छोटी बहन के साथ घर के काम को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह घर से निकल गई थी। तभी उसके पास भाभी के भाई आमिर व आसिफ आए थे। दोनों ने उसे जूस पिलाया। इसके बाद वह बेहोश हो गई थी। जब उसकी आंख खुली तो कमरे में थी।
वहां पर भाभी व उसकी 23 वर्षीय भतीजी आफरीन थी। दोनों ने उसके साथ मारपीट की। कुछ देर बाद आरोपी आमिर, आसिफ व काशिफ तीनों वहां कमरे में आए। आमिर व आसिफ ने उसके साथ गलत काम किया। पांच दिन तक उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। फिर यमुनानगर के पुराना हमीदा में आफरीन की बहन सबा खान के घर पर लेकर आए।
विज्ञापन
यहां पर सबा खान को डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया। जिसके बाद से सबा खान ने उसे कमरे में बंद रखा। आरोपी उसे नशे की गोलियां देती। रात को हर रोज कमरे में दो लोग आते और उसके साथ गलत काम करते। इस शिकायत पर पुलिस ने मामले में छह लोगों पर केस दर्ज किया था।