{"_id":"66de2725eb9506a3c807c2d5","slug":"accused-arrested-for-forcing-kolkata-girl-into-prostitution-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-125023-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कोलकाता की युवती से वेश्यावृत्ति कराने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कोलकाता की युवती से वेश्यावृत्ति कराने का आरोपी गिरफ्तार
Mon, 09 Sep 2024 04:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 09 Sep 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नौकरी दिलाने के नाम पर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से बुलाई गई युवती से वेश्यावृत्ति कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोलकाता के 24 परगना निवासी भोला भोमिक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सेक्टर-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि भोला भोमिक एक साल से आदर्शनगर कैंप में किराये के मकान में रह रहा है। वह कोलकाता में रहने वाली युवतियों को झांसा देता है कि यमुनानगर में उसके कई जानकार है, जिनके यहां वह उन्हें नौकरी दिलवा सकता है। आरोपी नौकरी दिलवाने के बहाने कोलकाता से लाई गई युवतियों से वेश्यावृत्ति कराता।
कुछ दिन पहले भोला ने उसे भी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर बुलवाया। वह उससे गलत काम कराने लगा। इतनी दूर से आने की वजह से वह किसी को कुछ नहीं बता पाती। दो दिन पहले भोला भोमिक उसे सेक्टर-17 एरिया के होटल में वेश्यावृत्ति के लिए लेकर गया। इसी दौरान होटल के बाहर से वह मौका पाकर भग निकली।
विज्ञापन
लोगों की मदद से वह थाना सेक्टर-17 में पहुंची। जहां उसने भेला के खिलाफ शिकायत दी। थाना सेक्टर-17 थाना एसएचओ जसमेर गुलिया ने बताया कि केस दर्ज भोला को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे जेल भेजा दिया गया है। आरोपी को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी।