फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused arrested for duping two brothers of Rs 10 lakh

Yamuna Nagar News: दो भाइयों से 10 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Jun 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 20 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for duping two brothers of Rs 10 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रेलवे में टिकट कलेक्टर की नौकरी लगवाने के नाम पर दो भाइयों से 10 लाख रुपये ठगने के आरोपी विष्णु नगर निवासी हीरा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सात अप्रैल को केस दर्ज किया था। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

दशमेश कालोनी निवासी प्रकाश ने शिकायत में बताया था कि वह और उसका भाई पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार की तलाश में था। इस बीच दादा की मुलाकात विष्णुनगर निवासी हीरा सिंह से हुई। उसने दोनों भाइयों की रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। 15 फरवरी 2022 को दादा के साथ दोनों भाई आरोपी के पास पहुंचे। उसने बातचीत की और टिकट कलेक्टर के पद पर लगवाने का वादा किया।
विज्ञापन

इसके लिए 10 लाख रुपये की मांग की गई। उसकी बातों में आकर तैयार हो गए। अलग-अलग आरोपी को यह रुपये दे दिए। आरोपी ने आवेदन कराया और मेडिकल कराने के लिए चंडीगढ़ भी बुलाया। इसके अलावा आरोपी ने खेल कोटे के कुछ दस्तावेज बनवाने के नाम पर भी रुपये लिए। कुछ समय बाद आरोपी ने ज्वाइनिंग लेटर व एक आइडी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने कहा कि फिरोजपुर कैंट में जाना होगा। जब वहां जाकर पता किया तो जानकारी मिली कि यह दस्तावेज फर्जी हैं। वापस आकर आरोपी से बात की और रुपये मांगे तो वह धमकी देने लगा। शहर थाना पुलिस ने सात अप्रैल को आरोपी पर केस दर्ज किया था। अब उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed