{"_id":"6673745afd98f361500b3c44","slug":"accused-arrested-for-demanding-extortion-from-businessman-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-120693-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: व्यापारी से रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: व्यापारी से रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार
Thu, 20 Jun 2024 05:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। प्रॉपर्टी डीलर एवं मोबाइल उपकरण व्यापारी मॉडल टाउन निवासी नीरज खुराना से 25 हजार रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी उत्तर प्रदेश के शामली जिले के औरंगाबाद उर्फ गंदेवड़ा निवासी उत्तम चौधरी को शहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी व्यापारी से गुंडा टैक्स के नाम पर हजारों रुपये ले चुका था।
आरोपी ने व्यापारी को अपहरण करने की धमकी देकर उससे रंगदारी मांगी थी। वहीं, फेसबुक स्टेटस पर व्यापारी के अपहरण की धमकी दी थी। शहर पुलिस ने 17 जून को व्यापारी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मॉडल टाउन निवासी नीरज खुराना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह प्रॉपर्टी डीलर है। प्रॉपर्टी डीलर के साथ-साथ वह मोबाइल फोन उपकरण का व्यापार करते हैं। पिछले कुछ महीनों से उत्तम चौधरी उन्हें परेशान कर रहा है। हर बार गुंडा टैक्स के नाम पर हजारों रुपये ले चुका है। हर बार वह यह सोच कर देते थे कि किसी से उलझ कर क्या मिलेगा।
विज्ञापन
नीरज खुराना ने बताया था कि अब आरोपी ने उसे इतना परेशान कर दिया कि रुपयों की डिमांड लगातार बढ़ाता ही जा रहा है। मना करने पर फेसबुक पर उसके अपहरण की धमकी भरा स्टेटस लगा रहा है। जब उसने यह बात परिवार को बताई तो वे सभी सहम गए। नीरज ने बताया था कि आरोपी उत्तम अब उससे 25 हजार रुपये की रंगदारी मांग रहा है।
न देने पर उसका अपहरण करने की धमकी दे रहा है। परेशान होकर उसने इसकी शिकायत शहर पुलिस को दी थी। शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि आरोपी उत्तम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ कर अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।