{"_id":"68682938309b1b0b76091721","slug":"accused-arrested-for-cheating-teenagers-friends-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-140303-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: किशोरी के दोस्तों से ठगी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: किशोरी के दोस्तों से ठगी का आरोपी गिरफ्तार
Sat, 05 Jul 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक कालोनी निवासी 16 वर्षीय किशोरी की इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना उसके दोस्तों से रुपये ठगने के आरोपी सुहेब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी करनाल के बुड्ढा खेड़ा गांव में रह रहा था। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि अक्टूबर 2024 में महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी उसकी 16 वर्षीय बेटी के पास सुहेब नाम के युवक का काॅल आया। वह उसकी बेटी के साथ अश्लील बातें करने लगा। बेटी ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली गलौज की। बेटी ने मोबाइल उसे दिया तो आरोपी ने तब भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
आरोपी ने धमकी दी कि उसके पास बेटी की अश्लील फोटो व वीडियो है। वह उसे वायरल कर देगा। जिस पर उसका नंबर ब्लाॅक कर दिया। आरोपी ने बेटी के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बना लिया। जिसके जरिए उसने बेटी के दोस्तों से रुपये भी अपने खाते में डलवा लिए।
विज्ञापन
किसी से 500 तो किसी से एक हजार रुपये उसने बेटी की फोटो लगाकर लिए थे। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्यवाही करते हुए जिला सहारनपुर के बेगी रुस्तम गांव निवासी सुहेल को काबू किया। आरोपी फिलहाल निवासी करनाल के बुड्ढा खेड़ा में रहता था।