{"_id":"64ac60a98aa637942d017996","slug":"accused-absconding-after-attacking-two-including-factory-owner-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-2101-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फैक्टरी मालिक समेत दो पर हमला कर आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फैक्टरी मालिक समेत दो पर हमला कर आरोपी फरार
Tue, 11 Jul 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के बाडी माजरा में बंद पड़ी फैक्टरी में तीन आरोपी चोरी करने की नियत से घुस गए। फैक्टरी मालिक व गांव में पहरा देने वाले जब फैक्टरी पहुंचे तो दो युवक फरार हो गए और एक युवक को उन्होंने पकड़ लिया। आरोपी युवक ने उनके चंगुल से छूटकर उन पर रॉड से हमला कर दिया। इससे फैक्टरी मालिक समेत दो लोग घायल हो गए। सदर थाना पुलिस ने एक आरोपी को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बाडी माजरा निवासी विकास धीमान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बाडी माजरा में प्लाईवुड की फैक्टरी कुछ समय से बंद है। चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए वह गांव के कुछ युवक के साथ कई दिनों से पहरा दे रहे थे। वह सोमवार की सुबह करीब चार बजे पहरा दे रहे युवकों के साथ फैक्टरी की तरफ गया तो ताला टूटा मिला।
विज्ञापन
जब वह अंदर गए तो फैक्टरी में तीन युवक घुसे थे। उसने पहरा दे रहे युवकों के साथ उन्होंने पकड़ने का प्रयास किया तो दो फरार हो गए। एक युवक को उन्होंने पकड़ लिया। पूछने पर आरोपी ने अपना नाम तीर्थ नगर निवासी लाखन बताया। इसके बाद आरोपी युवक ने उसके ऊपर रॉड से हमला कर दिया। मुंह पर रॉड लगने से उसे चोट लग गई। कान से खून बहने लगा।
विज्ञापन
जब पहरा दे रहे एक युवक ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके हाथ पर रॉड मारकर दिया। रॉड लगने से उसके हाथ में भी फ्रैक्चर हो गया। हमला करने के बाद आरोपी युवक भी फरार हो गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी लाखन को नामजद करते हुए दो अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।