फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accountant on motorcycle killed after being hit by a dumper truck

Yamuna Nagar News: डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार अकाउंटेंट की गई जान

Sun, 19 Jul 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 19 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Accountant on motorcycle killed after being hit by a dumper truck
आयुष। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अनाज मंडी व्यासपुर गेट के सामने स्टेट हाईवे पर लगाए गए सीसी ब्लॉक शुक्रवार रात अकाउंटेंट की मौत का कारण बन गए। बाइक फिसलने से युवक सड़क पर गिर पड़ा और पीछे से आ रहे खनिज सामग्री से भरे डंपर ने उसे कुचल दिया। हादसे में 20 वर्षीय आयुष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान व्यासपुर में पेट्रोल पंप के पास रहने वाले आयुष शर्मा के रूप में हुई है। वह बीकॉम पास था और एक निजी संस्थान में अकाउंटेंट का काम करता था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार को आयुष अपने माता-पिता के साथ पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने गया था। इसके बाद वह काम पर चला गया।
विज्ञापन

रात को ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही आयुष अनाज मंडी गेट के सामने पहुंचा तो सड़क पर लगाए गए सीसी ब्लॉक से उसकी बाइक का पहिया फिसल गया। इससे वह संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता राजेश कुमार ज्वेलर हैं। मां लंबे समय से बीमार रहती हैं। परिजनों ने बताया कि मां की तबीयत खराब रहने के कारण घर का अधिकांश काम और खाना भी आयुष ही बनाता था। उसके अचानक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। व्यासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
रेलवे रोड पर कार की टक्कर से युवक की मौत
यमुनानगर। शहर में एक अन्य सड़क हादसे में रेलवे रोड पर सड़क पार कर रहे व्यक्ति की कार की टक्कर से मौत हो गई। मृतक की पहचान झज्जर जिले के विकास नगर निवासी 47 वर्षीय सुनेचर गुप्ता के रूप में हुई है। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बेटे धीरज ने बताया कि उसके पिता यमुनानगर में काम करते थे और काम खत्म होने के बाद आजाद नगर कॉलोनी स्थित अपने भाई धनेश के पास चले जाते थे। वीरवार रात जब वह रेलवे रोड स्थित जेपी अस्पताल के पास सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। संवाद

आयुष। फाइल फोटो

आयुष। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed