फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accident-ymn

स्कॉर्पियो की टक्कर से नहर में गिरे बाइक सवार दो युवक

Tue, 28 Jul 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर Updated Tue, 28 Jul 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
रादौर-जठलाना सड़क मार्ग पर आवर्धन नहर के नाचरौन पुल पर एक स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो युवक आवर्धन नहर में गिर गए। देर शाम तक उनका कोई अतापता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन की ओर से एसडीएम प्रेमसिंह, तहसीलदार रादौर देसराज गुप्ता, पंचायत अधिकारी अंग्रेजसिंह मोर व थाना जठलाना प्रभारी इंस्पेक्टर नायब सिंह मौके पर पहुंचे। युवकों के नहर में गिरने की सूचना मिलते ही गांव राझेडी व आसपास के क्षेत्र के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए और युवकों को खोजने में जुट गए।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से नहर में डूबे युवकों को खोजने के लिए गोताखोरों व नाव का प्रबंध किया गया। बाइक को टक्कर मारने के बाद मौके से भागे स्कॉर्पियो चालक को गांव के लोगों ने ग्लोबल इंजीनियरिंग कॉलेज नाचरौन के पास से पकड़ कर जठलाना पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव राझेडी के सरपंच जगदीश चंद ने बताया कि सोमवार सुबह उनके गांव के सोनू व बीरसिंह बाइक से किसी किसान के खेत में स्प्रे करने के लिए अलाहर जा रहे थे। नहर के नाचरौन पुल पर एक स्कॉर्पियों चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक नहर में गिर गए।


सरपंच ने बताया कि युवक तैरना जानते थे। उधर थाना जठलाना प्रभारी इंस्पेक्टर नायब सिंह ने बताया कि स्कॉर्पियो चालक सहारनपुर निवासी भगत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। नहर में लापता हुए युवकों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed