{"_id":"5da377c88ebc3e93b7750021","slug":"accident-yamuna-nagar-news-knl83664105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार से जीरी काटने आए मजदूर की बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसा छप्पर थाना क्षेत्र के गांव ऊंचा चंदना के नजदीक हुआ। मृतक मजदूर अपने बेटे व अन्य साथियों के साथ ऊंचा चंदना में जीरी काटने के लिए आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
बिहार के सपोल जिले के गांव तुलसीयाई निवासी चंदू यादव ने बताया कि वह गांव ऊंचा चंदना में जीरी काटने के लिए अपने साथियों के साथ आए हुए हैं। वह गांव में ही एक किसान के क्वार्टर पर ठहरे हुए है। देर शाम वह अपने पिता जवाहर यादव व दोस्त राज कुमार खेतों से जीरी काटने का काम निपटा कर गांव उच्चा चांदना की तरफ सड़क पर अपनी साइड में जा रहे थे। जब वे सी फार्म फ्लैस के थोड़ा आगे पहुंचे तो पीछे से एक युवक तेज गति से बाइक चलाते हुए है। आरोप है कि आरोपी ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए सीधी टक्कर उसके पिता जवाहर यादव को दे मारी। टक्कर लगते ही उसके पिता का सिर सड़क पर जा लगा। सिर लगने ही उसका पिता बेहोश हो गया। उसने व उसके दोस्त राज कुमार ने पिता को बेहोशी की हालात में राह चलती गाड़ी को रोककर निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। आरोपी बाइक चालक की पहचान गुंदयाना निवासी अंकुश कुमार के नाम से हुई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।