{"_id":"60428e288ebc3e58ff46244d","slug":"accident-yamuna-nagar-news-knl63228895","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल लाइन पुल पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल लाइन पुल पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, मौत
विज्ञापन
(यमुनानगर)जगाधरी। रेल लाइन पुल पार करते समय एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो जेब से कुछ दस्तावेज मिले। जिससे उसकी शिनाख्त हुई। हादसा वीरवार देर शाम करीब साढ़े 8 बजे हुआ। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गांव तितरो निवासी 40 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के तितरो निवासी ईश्वर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका 40 वर्षीय भाई मुकेश कुमार काफी समय से यमुनानगर में ही मजदूरी करता था और थाना सदर के पास पत्नी व दो बच्चों के साथ किराये के मकान में रहता था। वीरवार को काम खत्म करने के बाद वह किसी से मिलने यमुनानगर आया था। वह सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे से होते हुए रेल लाइन के पास निकल रहे कच्चे रास्ते से पैदल जा रहा था। इस दौरान वह यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन के पास पश्चिमी यमुना नहर के रेल लाइन पुल के पास पहुंच गया। स्टेशन की ओर जाने के लिए वह रेल लाइन पुल पार करने लगा। इसी दौरान सहारनपुर की तरफ से आ रही ऋषिकेश-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा हेमकुंड एक्सप्रेस की चपेट में आया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ईश्वर ने बताया कि उसका भाई यमुनानगर में मजदूरी करके परिवार का पेट पाल रहा था। उसके पास 7 साल और 9 साल के दो बच्चे हैं। जांच अधिकारी बोधराज ने बताया कि उन्हें स्टेशन मास्टर की ओर से हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो उसके जेब से दस्तावेज मिले। जिससे उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।