फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accident

जनरेटर की चपेट में आने से सिक्योरिटी गार्ड का सिर धड़ से हुआ अलग, मौके पर मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
accident
यमुनानगर। सहारनपुर रोड स्थित स्वदेशी प्लाईवुड फैक्टरी में जनरेटर की चपेट में आने से सिक्योरिटी गार्ड जसपाल की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के समय गार्ड जनरेटर में तेल डाल रहा था। तभी उसकी चादर फंस गई और वह जनरेटर की चपेट में आ गया। इससे गार्ड का सिर धड़ से अलग हो गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सहारनपुर के गांव टापर निवासी जगदीश ने बताया कि उसका भाई जसपाल (50) सहारनपुर रोड पर स्थित स्वदेशी प्लाईवुड फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के रूप में पिछले पांच वर्ष से काम कर रहा था। जसपाल का एक बेटा संजय भी उस फैक्टरी में ही काम करता है। रविवार रात एक बजे हमें फैक्टरी से फोन आया था कि जसपाल की जनरेटर में तेल डालते समय उसकी चादर जनरेटर में फंस गई थी। जिससे वह जनरेटर की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। फैक्टरी में पहुंचने पर देखा तो जसपाल का शव जनरेटर के पास पड़ा था और और उसका सिर शरीर से अलग पड़ा हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस सोमवार सुबह चार बजे मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया। जगदीश ने बताया कि जसपाल के परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed