फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accident

स्टेट हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी और बच्ची घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
accident
सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर रविवार देर शाम गांव जुब्बल के पास लाडवा क्षेत्र के गांव डूडा निवासी आवेश की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी व एक साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। तीन बाइक पर सवार होकर डूडा से यमुनानगर आ रहे थे। जुब्बल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से आवेश की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार कुरुक्षेत्र के लाडवा थाना क्षेत्र के गांव डूडा निवासी आवेश रविवार शाम को बाइक पर अपनी पत्नी शमां व बेटी के साथ यमुनानगर जा रहा है। जैसे ही वह सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर गांव जुब्बल के पास पंहुचा, तो उनकी बाइक को अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आवेश, उसकी पत्नी व बच्ची सड़क पर बाइक समेत गिर गए। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को आसपास के लोगों ने रादौर के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। जहां चिकित्सक ने आवेश का मृत घोषित कर दिया। वही उसकी पत्नी शमां व बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मृतक आवेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर भेज दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी वाहन चालक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed