फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accident

24 घंटे में चार हादसे, चार लोगों की गई जान, तीन लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
accident
accident - फोटो : Yamuna Nagar
तेज रफ्तार ट्रक ने खेत में जा रहे बाइक सवार चाचा भतीजा को कुचल दिया। हादसे में 15 वर्षीय भतीजे की मौत हो गई। जबकि चाचा घायल हो गया। हादसा सढौरा बिलासपुर रोड पर कुराली के नजदीक हुआ। इसके अलावा दो अन्य हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। 24 घंटे के अंतराल में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सढौरा के गांव सभापुर निवासी सुखबीर ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। शुक्रवार सुबह करीब पौने 11 बजे वो और उसका भतीजा लवीश कुमार (15) अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर से अपने खेतों में गांव कनीपला जा रहे थे। बाइक वो चला रहा था, जबकि उसका भतीजा लवीश कुमार पीछे बैठा था। करीब 11 बजे जैसे ही वे दोनों सढौरा बिलासपुर रोड़ पर गांव कुराली के नजदीक पहुंचे तो बिलासपुर की तरफ से तेज रफ्तार ट्रक आया। आरोप है कि चालक ने ट्रक को तेज रफ्तार व तारी गफलत वा लापरवाही से चलाता हुआ आया और पीछे से ट्रक की टक्कर उनकी बाइक में मारी। टक्कर लगते ही वे दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए। वह घुमता हुआ सड़क की कच्ची साइड में चला गया, जबकि उसका भतीजा पक्की सड़क पर गिर पड़ा। तेज रफ्तार ट्रक का अगला व पिछला टायर उसे कुचलता हुआ आगे निकल गया। इससे उसके भतीजे लवीश की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ट्रक चालक वहां से फरार हो गया। आसपास लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने उसे व उसके भतीजे को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसके भतीजे की मौत होने की पुष्टि की, जबकि उसे उपचार दिया गया।
विज्ञापन

गांव बुढेड़ी निवासी कर्ण सिंह ने थाना सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। उसका भतीजा रोहित कुमार (27) जगाधरी की फैक्टरी में काम करता था। रोज की तरह वीरवार शाम को वह फैक्टरी से छुट्टी करके बाइक पर अपने घर गांव बुढेड़ी लौट रहा था। बिलासपुर जगाधरी रोड पर जब वह शाहपुर मोड के पास पहुंचा तो तेज गति से ट्रैक्टर ट्रॉली आई। आरोप है कि चालक ने लापरवाही व तेज गति से ट्रैक्टर ट्रॉली को चलाते हुए सीधी टक्कर उसके भतीजे रोहित की बाइक में मार दी। टक्कर लगने से रोहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर से खून बह रहा था। दाहिनी टांग दो जगह से टूटी हुई थी। दाहिनी एडी पर भी चोट लगी हुई थी। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर वह और उसका बेटा विक्रम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने रोहित को गंभीर हालत में निजी कार से सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर सदर जगाधरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच की। पुलिस ने जांच के बाद मामले में आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। शुक्रवार सुबह पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्णसिंह ने बताया कि लगभग पांच-छह साल पहले ही उसके भतीजे रोहित की शादी हुई थी। शादी से उसके पास चार साल की बेटी है। देर रात जैसे ही गांव बुढेड़ी में रोहित की मौत ही सूचना पहुंची तो परिवार में मातम छा गया। उसकी पत्नी व अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। रोहित की मौत से चार साल की नन्हीं बच्ची के सिर से पिता का साया उठ गया।
खारवन रोड पर पंजाब एंड सिन्ध बैंक के पास दो बाइकों की भिडंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका भाई व दूसरी बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों का उपचार पीजीआई में चल रहा है। पुलिस ने शव को क़ब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
बिहार के पश्चिमी चंपारन जिले के गांव पीपरा पकरी निवासी राजकुमार ने बताया कि वह तेजली गेट चर्च वाली गली में किराये पर रहता है। उसका भाई चन्दन व मोहन राम उसके साथ ही किराये पर रहते है। उसके भाई मोहन राम, चंदन के साथ गांव खारवन के पास प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता था। हर रोज की तरह वीरवार को दोनों भाई बाइक पर सवार होकर अपने काम पर प्लाईवुड फैक्टरी में गए थे। देर रात करीब दस बजे काम समाप्त कर घर नहीं लौटे। न ही उनके फोन मिले। शुक्रवार सुबह उन्होंने उनकी तलाश की तो गांव खारवन में सड़क के साथ ही पंजाब एंड सिन्ध बैंक के पास मोहन राम की बाइक क्षतिग्रस्त हालत में मिली। उसके पास ही दूसरी बाइक पड़ी थी। आसपास के लोगों से बात की तो उन्होंने बताया कि रात यहां पर दो बाइकों की टक्कर हुई। जिसमें तीन व्यक्ति घायल हो गए थे। उन्हें सिविल अस्पताल ले गए थे। जहां मोहन राम की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि चंदन व बाइक सवार दूसरे व्यक्ति को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी बाइक चालक पर केस दर्जकर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया।
नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार सवार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे उपचार दिया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शेखुपुरा गांव निवासी शेरसिंह छछरौली से अपने गांव जा रहा था। छछरौली के पास सोमनदी के पुल के नजदीक कार सवार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक को टक्कर लगने की वजह से शेर सिंह का सिर सड़क पर लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा राहगीरों ने रुक कर उसको घायल अवस्था में उठाकर बाइक पर बैठाकर छछरौली सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

घटनास्थल पर खड़े राहगीरों दीपक व राजेश का कहना है कि एक्सीडेंट उनके सामने ही हुआ था और उन्होंने सड़क के बीच में घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति को उठाकर साइड में किया था और तुरंत ही फोन करके एंबुलेंस को सूचना दी थी। उसके बाद भी दो-तीन बार एंबुलेंस के लिए फोन किया पर एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। जबकि छछरौली का सरकारी अस्पताल मात्र घटनास्थल से एक किलोमीटर दूरी पर है। उसके बाद राहगीरों ने घायल व्यक्ति को बाइक पर बैठाकर अस्पताल ले गए। आधा घंटा इंतजार करने के बाद भी घटनास्थल पर एंबुलेंस ना पहुंचने का लोगों ने रोष प्रकट किया। लोगों का कहना था कि जब अस्पताल से एक किलोमीटर की दूरी पर एक्सीडेंट हुआ है और एंबुलेंस के लिए फोन भी किया गया है तो आधा घंटा बीतने के बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर राज्यपाल का कहना है कि अभी घायल को उपचार दिलाना बहुत जरूरी है व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है उसको अस्पताल पहुंचाया गया है। कार्रवाई के लिए कार को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed