फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accident

ट्रक की टक्कर से ट्यूशन जा रही छात्रा की मौत, भाई घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
accident
accident - फोटो : Yamuna Nagar
खनन सामग्री से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बल्लेवाला रॉयल्टी नाके के पास भाई-बहन को टक्कर मार दी। ये दोनों सुबह के वक्त ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकले थे और सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। हादसे के बाद चालक अपने ट्रक को छोड़कर खेतों की तरफ भाग गया। पीछे से आ रहे राहगीरों ने खून से लथपथ पड़े दोनों बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। जहां 13 साल की लड़की को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव बल्ले वाला निवासी राजन ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब नौ बजे वह अपने दोस्त विक्की के साथ देवधर जा रहा था। जैसे ही वे रॉयल्टी के नाका के पास पहुंचे तो गांव के ही विकास का बेटा शगुन व बेटी सृष्टि पैदल पैदल अपने ट्यूशन पर जा रहे थे। इस दौरान ट्रक नंबर यूपी 38 टी 4224 क्रशर जोन की तरफ से तेज रफ्तार से आया। चालक गफलत व लापरवाही से चला रहा था और एकदम से उनकी गाड़ी को क्रास करके दोनों भाई-बहन को पीछे से टक्कर मार दी। जो टक्कर लगते ही शगुन सड़क के किनारे कच्चे में गिर गया और सृष्टि सड़क के बीच में गिर गयी। ट्रक सृष्टि को कुचलते हुए गुजर गया। चालक कुछ दूरी पर अपने ट्रक को रोक कर नीचे उतरा और खेतों में भाग गया। उसने इसकी सूचना बच्चों के परिवार वालों व पुलिस को दी। चोट के कारण सृष्टि की मौत हो गयी और लड़के शगुन जख्मी हो गया। वहीं बेटी की मौत से परिवार के साथ-साथ गांव में शोक का माहौल बन गया। ग्रामीण शोकाकुल परिवार को ढांढस देने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों से आएं दिन हादसे हो रहे हैं। इस महीने सड़क हादसों में पांच लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 15 लोग जख्मी हो चुके हैं। जिले में औसतन हर महीने 20 से 40 लोगों को सड़क हादसों में अपनी जान गंवानी पड़ती है। थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि राजन की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर बच्ची का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया है। ट्रक को अपने कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed