फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accident

ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
accident
सहारनपुर रोड पर कलानौर चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक भाई सड़क किनारे कच्चे में गिरकर बच गया, जबकि दूसरे की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

सहारनपुर के गांव झरोली निवासी धन्जय ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सनराइज पैनल प्लाइबोर्ड भेड़थल में बतौर ट्रेडिंग के काम पर लगा हुआ है। बुधवार सुबह वह और उसके ताऊ का लड़का रजनीश कुमार बाइक पर सवार होकर अपनी ड्यूटी पर आ रहे थे। बाइक वो चला रहा था और रजनीश उसके पीछे बैठा हुआ था। सुबह करीब नौ बजे जब वह कलानौर चौकी के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार एक ट्रक आया। ट्रक पर पंजाब ट्रांसपोर्ट लिखा हुआ था। आरोप है कि चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से ट्रक चलाते हुए आया। यह देख उसने अपनी बाइक साइड में रोक ली। लेकिन उसके बाद भी आरोपी चालक उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वह बाइक से उझल कर सड़क किनारे कच्चे में गिर गया, जबकि उसके रजनीश को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। उसने आसपास के लोगों की मदद ने अपने भाई रजनीश को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने रजनीश को मृत घोषित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार का कहना है कि आरोपी चालक पर केस दर्जकर लिया गया है। नंबर के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नेशनल हाईवे 344 के कैल कलानौर बाईपास पर अंडरपास या ओवरब्रिज न होने पर फिर हादसा हो गया। हादसा हरनौल चौक पर उस समय हुआ जब काबुलपुर निवासी ट्रकों का मिस्त्री सुरजीत सिंह बाइक पर हाईवे क्रास करने लगा। तभी तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप की टक्कर से बाइक सवार सुरजीत सिंह को टक्कर मार दी। इससे मिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बोलेरो पिकअप चालक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

काबुलपुर निवासी सुखदेव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई सुरजीत सिंह (55) ने यमुनानगर के मोदी मिल के पास ट्रकों की रिपेयर की दुकान खोली हुई है। मंगलवार को वह जरूरी काम से अपने भाई सुरजीत के पास गया था। काम समाप्त कर वे दोनों भाई अपनी अपनी बाइक पर सवार होकर घर गांव काबुलपुर आ रहे थे। जैसे ही उसका भाई नेशनल हाईवे 344 पर हरनौल चौक पर रात करीब आठ बजे पर क्रास करने लगा तो एक बोलेरो पिकअप सहारनपुर की तरफ से तेज गति से आई और उसके भाई सुरजीत सिंह की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसका भाई बाइक समेत सड़क पर गिर गया। सिर में चोट लगने से उसका भाई खून से लथपथ हो गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। उसने आसपास के लोगों की मदद से अपने भाई की लाश को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी मौत होने की पुष्टि की। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार का कहना है कि आरोपी चालक पर केस दर्जकर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed