फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accident

साइकिल सवार पलंबर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
accident
वर्कशॉप रोड पर महिला थाना के नजदीक बाइक की टक्कर से साइकिल सवार पिलंबर की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सरोजनी कॉलोनी निवासी इन्द्रदेव राजभर ने बताया कि उसका भतीजा यूपी के आजमगढ़ जिले के गांव परसौली निवासी राम चन्द्र मॉडल टाउन में रहता था और पलम्बर का काम करता था। रविवार रात करीब 9 बजे उसका भतीजा राम चन्द्र अपनी साइकिल पर अपना काम करके लौट रहा था। जब वह वर्कशॉप रोड पर महिला थाना के पास पहुंचा तभी फव्वारा चौंक की तरफ से तेज रफ्तार बाइक आई। आरोपी बाइक चालक ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए पीछे से सीधी टक्कर उसके भतीजे की साइकिल में मारी। टक्कर लगने से उसका भतीजा सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसने आसपास के लोगों की मदद से अपने भतीजे को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। वे उसे शहर के निजी अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed