फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accident

घर में टीवी देख रही युवती लिंटर का धपड़ा गिरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
accident
accident - फोटो : Yamuna Nagar
घर बैठी टीवी देख रही युवती पर लिंटर का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। जिससे युवती उसके नीचे दब गई। धमाके की आवाज सुनकर माता पिता सहित पड़ोसी दौड़कर पहुंचे तो उन्होंने युवती को मलबे से निकला। युवती को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। घटना कैंप क्षेत्र की जम्मू कॉलोनी की है। लिंटर का गिरने के कारण का पता नहीं चल पाया है। मौके पर पार्षद निर्मला चौहान भी पहुंची।
विज्ञापन

जम्मूकॉलोनी की गली नंबर तीन निवासी हुकुमचंद ने बताया कि वह संयुक्त परिवार के साथ रहता है। उसके साथ उसकी पत्नी व दो बेटियां व बेटा भी रहते हैं। शुक्रवार को वह काम पर गया हुआ था। वहीं बेटा भी काम पर गया था। उसकी पत्नी सरोजबाला खाना बना रही थी। जबकि 20 वर्षीय बेटी पूजा टीवी देख रहती थी। इस दौरान अचानक लिंटर का एक बड़ा हिस्सा पूजा पर आ गिरा। लिंटर का धपड़ा गिरने के साथ धमाका हुआ। जिसकी आवाज सुनकर उसकी पत्नी व पड़ोसी पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह पूजा को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हुकुमचंद ने बताया कि वह प्लाइवुड फैक्टरी में काम करता है। मजदूरी करके वह परिवार का पाल रहा है। लिंटर गिरने से उसके घर का सारा सामान नष्ट हो गया है। उसका फ्रिज, कूलर, पंखे सहित अन्य सामान खराब हो गया। सूचना पर पार्षद निर्मल चौहान भी पहुंची। उन्होंने परिवार का हालचाल लिया। हुकुमचंद के बेटे सुमित ने बताया कि लिंटर गिरने के कारण का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

फोटो:- 18 से 20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed