{"_id":"660f17185dc84279660927d6","slug":"accident-while-returning-from-temple-three-injured-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-116835-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मंदिर से लौटते समय हादसा, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मंदिर से लौटते समय हादसा, तीन घायल
विज्ञापन
जिला जेल के पास एक्टिवा में कार की टक्कर लगने से हुआ हादसा, बच्चे की टूटी टांग
यमुनानगर। बिलासपुर रोड पर जिला जेल के पास पंचमुखी हनुमान मंदिर से माथा टेक एक्टिवा पर घर लौट रहे जीजा साली और नौ साल के बच्चे को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में जीजा साली को गंभीर चोटें आई। जबकि बच्चे की टांग टूट गई। पुलिस ने कार चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।
दुर्गा गार्डन कॉलोनी निवासी सोनिया ने पुलिस को शिकायत दी कि पिछले सप्ताह उसका जीजा अमृतसर की रामनगर कॉलोनी निवासी मनीष कुमार उनके घर आया हुआ था। मंगलवार को उसका जीजा मनीष कुमार, उसे और उसके बेटे नौ वर्षीय हार्दिक को एक्टिवा पर पंचमुखी हनुमान मंदिर से वापस आ रहे थे।
बिलासपुर रोड पर जब वे जिला जेल के पास पहुंचे तो सामने से आती हुई कार ने उन्हें टक्कर मार तीनों को घायल कर दिया। हादसे में उसके सिर पर, जीजा मनीष कुमार के शरीर पर चोटें आई। जबकि बेटे हार्दिक की बाई टांग में फ्रेक्चर आ गया। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां वे उपचाराधीन हैं। संवाद