{"_id":"2d6ffdd912b22fad059a51e432150901","slug":"accident-in-yamanunanagar-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और बाइक की टक्कर में इंजीनियरिंग के छात्र की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार और बाइक की टक्कर में इंजीनियरिंग के छात्र की मौत
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Thu, 11 Jun 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नाचरौन में वीरवार सुबह कार व बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक ग्लोबल इंजीनियरिंग कॉलेज नाचरौन का छात्र था। जो कॉलेज में बाइक पर अपने चचेरे भाई के साथ पेपर देने के लिए आया था।
जठलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए यमुनानगर सिविल अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में घायल हुए रजत सैनी ने बताया कि उसका चचेरा भाई प्रवेश सैनी निवासी गांव नथनपुर, ब्लॉक सरसावा, थाना चिलकाना, जिला सहारनपुर का रहने वाला था। रजत ने बताया कि वह प्रवेश सैनी के साथ वीरवार को बाइक से ग्लोबल इंजीनियरिंग कॉलेज नाचरौन में जा रहा था।
गांव नाचरौन के पास एक कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। वे दोनों सड़क पर गिर पड़े। प्रवेश सैनी बुरी तरह लहूलुहान हो गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। प्रवेश सैनी के पिता महिंद्र सैनी की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। प्रवेश सैनी एक गरीब परिवार से था।