{"_id":"67df00b04f12f3866403c50d","slug":"accident-in-former-mayors-under-construction-building-laborer-dies-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-134904-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पूर्व मेयर की निर्माणाधीन बिल्डिंग में हादसा, मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पूर्व मेयर की निर्माणाधीन बिल्डिंग में हादसा, मजदूर की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। भाजपा के पूर्व मेयर मदन चौहान की निर्माणाधीन बिल्डिंग में चल रहे लिफ्ट लगाने के कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां काम करते हुए एक मजदूर दूसरी मंजिल से नीचे गिर जाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान महादेव कॉलोनी निवासी अंकुश उर्फ शुभम (25) के तौर पर हुई है। मृतक के परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। वहीं, थाना शहर पुलिस ने मृतक की बहन शिल्पा की शिकायत पर ठेकेदार संजय बख्शी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। उधर, मृतक के परिजन पूर्व मेयर के कार्यालय के बाहर मिलने के लिए पहुंचे और आरोपी ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
महादेव कॉलोनी निवासी शिल्पा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई अंकुश उर्फ शुभम ठेकेदार संजय बख्शी के पास करीब 12 साल मजदूरी करता था। ठेकेदार संजय ने इन दिनों मॉडल कॉलोनी में मदन चौहान की बिल्डिंग लोहे की लिफ्ट लगाने का ठेका लिया हुआ था। जहां पर उसका भाई अंकुश भी काम कर रहा था। 21 मार्च की सुबह उसका भाई अंकुश काम पर चला गया था। शाम पांच बजे ठेकेदार संजय बक्शी का उनके पास फोन आया कि उसके भाई अंकुश को चोट लग गई है। वे उसके इलाज के लिए निजी अस्पताल में लेकर आए हैं। सूचना मिलते ही वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंची। शिल्पा ने बताया कि ऊंचाई से गिरने के बाद उसके भाई अंकुश की आंख की पुतली बाहर निकल आई थी, पसलियां टूट गई और टांग भी टूट कर लटक गई थी।
शिल्पा ने बताया उसका भाई अंकुश निर्माणाधीन बिल्डिंग में दूसरी मंजिल पर कार्य कर रहा था। आरोप है ठेकेदार संजय बख्शी ने लिफ्ट लगाने के कार्य के दौरान बिल्डिंग में सुरक्षा के उचित प्रबंध नहीं किए हुए थे। उसकी लापरवाही से ये हादसा हुआ है, चूंकि ठेकेदार ने कार्य के दौरान कोई सीट बेल्ट का इंतजाम नहीं किया हुआ था। ऐसे में उसका भाई अंकुश दूसरी मंजिल से गिर गया और उसकी जान चली गई। मृतक की बहन शिल्पा ने बताया कि उसके भाई अंकुश उर्फ शुभम ने पहले भी कई बार ठेकेदार को सेफ्टी बैलेट के लिए कहा और रिस्की काम करने के लिए मना किया था फिर भी ठेकेदार ने सेफ्टी बेल्ट का प्रबंध नहीं किया, जिससे हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार मृतक अंकुश उर्फ शुभम दो बहनों का इकलौता भाई था, उसके ऊपर परिवार की पूरी जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन
-- -- -- -
वर्जन
मामले में आरोपी ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
-जैसलमेर सिंह, जांच अधिकारी।