फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accident/factory

करंट लगने से इलेक्ट्रिीशियन की मौत, हंगामा

Sun, 14 Jun 2015 12:03 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Sun, 14 Jun 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
तीर्थ नगर स्थित एक प्लाइवुड फैक्ट्री में करंट लगने से इलेक्ट्रिीशियन की मौत हो गई। परिजनों ने फैक्ट्री संचालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। संचालक पर कार्रवाई न होने पर भड़के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


दोपहर के समय परिजनों ने फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर रेलवे रोड पर जाम लगा दिया। डीएसपी अजय राणा ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। बाद में शव का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के साथ डॉक्टरों के पैनल से करवाया गया। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुराना हमीदा निवासी कुलवंत सिंह (52) तीर्थ नगर स्थित एक प्लाइवुड फैक्ट्री में दो माह से इलेक्ट्रिीशियन के पद पर कार्यरत था। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वह मेन स्विच बंद कर फैक्ट्री में फ्यूज ठीक कर रहा था। इसी दौरान किसी ने स्विच ऑन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कुलवंत सिंह को करंट लग गया और वह बुरी तरह झुलस गया। कर्मचारी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत बताया। परिजनों का कहना है कि इस घटना के बारे में उन्हें शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे पता चला और वे मौके पर पहुंचे।

परिजनों का कहना है कि फैक्ट्री प्रशासन की लापरवाही से कुलवंत सिंह की जान गई है और फैक्ट्री संचालक ने इस बारे में उन्हें समय पर जानकारी भी नहीं दी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी और फैक्ट्री संचालक के खिलाफ लापरवाही बरतने के तहत मामला दर्जकर गिरफ्तार करने की मांग की।

कार्रवाई नहीं होने पर परिजन भड़क गए और पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और बाद में रेलवे रोड पर जाकर जाम जाम लगा दिया। करीब 20 मिनट बाद तक लगे जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। मौके पर पहुंचे डीएसपी अजय राणा ने जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया जिस पर परिजनों ने जाम खोला।

पांच लाख में सौदा करने की बात
कुलवंत के बेटे तारा सिंह व चंदन ने आरोप लगाया कि उनके पिता की मौत फैक्ट्री प्रशासन की लापरवाही से करंट लगने से शाम पांच बजे हो गई थी, लेकिन फैक्ट्री मालिक ने उनसे हादसे की बात छिपाई और रात करीब साढ़े आठ बजे उन्हें हादसे की बात बताई। जब उन्होंने पुलिस कार्रवाई करवाने की बात कही तो फैक्ट्री मालिक ने उन्हें पांच लाख रुपये देकर सौदा करने की बात कही।

बेटी की शादी करने की तैयारी में थे  
परिजनों ने बताया कि मृतक कुलवंत सिंह के तीन लड़के व एक लड़की है। अभी सभी अविवाहित हैं। लड़की की शादी की तैयारी में थे। लड़की का रिश्ता हो गया था। सितंबर-अक्तूबर में शादी करने की तैयारी में जुटे थे।


वर्जन
मृतक के बेटे ताराचंद की शिकायत पर फैक्ट्री संचालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
अजय राणा, डीएसपी, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed