{"_id":"6983c08f88b88eba030a1ea4","slug":"abusers-entered-the-house-due-to-plot-dispute-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-150904-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्लॉट विवाद में घर में घुसकर की गाली-गलौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्लॉट विवाद में घर में घुसकर की गाली-गलौज
Thu, 05 Feb 2026 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 05 Feb 2026 03:26 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। वीर नगर कॉलोनी में प्लॉट बेचने को लेकर चल रहे विवाद मे कुछ लोगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज की और परिवार को धमकाया। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वीर नगर जगाधरी निवासी सुमित राठी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह टूर एंड ट्रैवल का काम करता है। उसके घर के साथ ही एक प्लॉट है, जिसे लेकर दिसंबर 2025 में उसके भांजे हलदरी गांव निवासी गौरव चौधरी के माध्यम से दीदार सिंह की बातचीत हुई थी। आरोप है कि दीदार सिंह जबरन उक्त प्लॉट को बेचने का दबाव बना रहा था। संदेह होने पर सुमित ने जब अपने स्तर पर प्लॉट की जांच करवाई तो सामने आया कि उक्त जमीन दीदार सिंह की नहीं है। इसके बाद सुमित ने उससे बातचीत करने से इन्कार कर दिया। इसी बात को लेकर दीदार सिंह रंजिश रखने लगा। सुमित के अनुसार 24 जनवरी की दोपहर वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान दीदार सिंह अपने कुछ साथियों के साथ कार में उसके घर पहुंचा। आरोप है कि उसने पहले घर के बाहर खड़े होकर गालियां दी गईं और फिर जबरन घर में घुसकर हंगामा किया गया। घर पर मौजूद सुमित की पत्नी ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद