फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Aarohan has become a ray of hope for special children

Yamuna Nagar News: विशेष बच्चों के लिए उम्मीद की किरण बनी आरोहण

Wed, 15 Jul 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 15 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Aarohan has become a ray of hope for special children
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अति​थि व सोसाइटी के महिलाएं। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आरोहण वेलफेयर सोसायटी उल्लास डे-केयर सेंटर फॉर गर्ल्स एंड वुमेन विद डिसएबिलिटीज में महिला सशक्तिकरण, व्यक्तित्व विकास, शिक्षा और समय के महत्व विषय पर प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और विशेष आवश्यकता वाली बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा शिक्षा के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
आरोहण वेलफेयर सोसायटी की कोर्डिनेटर रेखा ठकराल ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है। महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए और समय का सदुपयोग करते हुए सकारात्मक सोच अपनानी चाहिए। उन्होंने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से सरकारी विद्यालयों में बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे रही हैं तथा महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आरोहण वेलफेयर सोसायटी की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया और विशेष आवश्यकता वाली बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को उनकी मानसिक क्षमता के अनुरूप सरल और रोचक तरीके से शिक्षा देने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। प्रेम, धैर्य और प्रोत्साहन के साथ दी गई शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं और बच्चों के हित में किए जा रहे कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष अनिल सोनी, सचिव भारती कांबोज, समन्वयक रेखा ठकराल, संजीव ओबराय, स्टाफ सदस्य, इंटर्न्स तथा विशेष बालिकाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रेखा ठकराल ने कहा कि संस्था भविष्य में भी शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed